HomeUncategorizedहाथरस हादसे के पीड़ितों के परिवार से मिले राहुल गांधी

हाथरस हादसे के पीड़ितों के परिवार से मिले राहुल गांधी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rahul Gandhi, the Congress leader and Member of Parliament:अलीगढ़/हाथरस कांग्रेस (CONGRESS) नेता एवं लोकसभा (LOKSABHA) में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (RAHUL GANDHI) शुक्रवार की सुबह हाथरस हुई दुर्घटना के पीड़ितों से मिलने अलीगढ़ पहुंचे।

यहां पर उन्होंने अलीगढ़ से हाथरस सत्संग में गए मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना को लेकर शोक जताया। कहा कि यह बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है और अपनों के खोने का दर्द मैं समझ सकता हूं।

 

राहुल गांधी (RAHUL GANDHI) शुक्रवार की भोर में ही दिल्ली (DELHI) से चलकर उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग भगदड़ काण्ड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने सबसे पहले अलीगढ़ में प्रभावितों से मिलने अकराबाद क्षेत्र के पिलखाना गांव पहुंचे।

उन्होंने पीड़ित परिवारों के सदस्यों से भेंट की और घटना का दुर्भाग्यपूर्ण बताया। ताला नगरी अलीगढ़ में हाथरस काण्ड के पीड़ितों का दर्द बांटकर वे हाथरस जाएंगे।

जहां राहुल दलित बस्ती में आयोजित हाथरस हादसे में मृत लोगों के प्रति संत्वना के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में भी हिस्सा लेंगे और अस्पताल में भर्ती लोगों का हालचाल जानेंगे।

https://x.com/INCIndia/status/1809085258861850988

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...