Latest Newsबिहारबिहार के 15 घरों में लगी आग, 1 की मौत, 10 पशु...

बिहार के 15 घरों में लगी आग, 1 की मौत, 10 पशु भी झुलसे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात करीब 15 घरों में लगी आग की घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया।

इस घटना में करीब 10 दुधारू पशु भी जलकर मर गए हैं।

भगवानपुर के थाना प्रभारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रघु असोई गांव में गुरुवार की रात एक घर में आग लग गई।

आग ने तत्काल कई घरों और बथानों (पशुओं को रखने की जगह) को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में मनत पासवान (65) की झुलसने से मौत हो गई जबकि एक 15 वर्षीय एक लड़का झुलसकर जख्मी हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में करीब 10 दुधारू पशुओं की भी मौत हो गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आग शयद ढिबरी से लगी होगी और फिर असपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...