Homeझारखंडदिल्ली में झारखंड कांग्रेस के नेताओं को दिया गया 30 दिनों का...

दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के नेताओं को दिया गया 30 दिनों का टास्क

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दिल्ली में हुई झारखंड कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन

रांची: प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक मंगलवार को दिल्ली में झारखंड प्रभारी अविनाश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन किया गया।

इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों ने प्रभारी के समक्ष अपनी-अपनी बातों को रखा।

बताया गया है कि झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और सरकार एवं कार्यकर्ता में समन्वय बनाने पर कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्ली मंथन हुआ।

गुरुद्वारा रकाबगंज स्थित कांग्रेस वार रूम में झारखंड सभी कांग्रेस नेता बैठे। जहां पार्टी के सभी जिला के संयोजकों की कार्यशाला हुई।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ नेता कार्यशाला में संगठन की मजबूती के लिए टिप्स दिया। कार्यशाला में झारखंड के नेताओं को 30 दिनों का टास्क दिया गया।

दूसरी ओर झारखंड में गठबंधन में चल रहे खींचतान और झामुमो के रवैये को लेकर भी चर्चा हुई। झारखंड में संगठन को मजबूत करने की कवायद के तहत इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

इसमें 24 जिला के संयोजक शामिल हुए है जिन्हें 30 दिन का टास्क दिया गया है। प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक कार्य करने की क्षमता रखने वाले नेता और कार्यकर्ता का नाम ये लोग आलाकमान को देंगे।

बैठक में शामिल मंत्रियों ने सरकार और कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...