Homeझारखंडझारखंड में 29 दिसंबर को 50 मॉडल स्कूलों की होगी शुरुआत, मुख्यमंत्री...

झारखंड में 29 दिसंबर को 50 मॉडल स्कूलों की होगी शुरुआत, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: प्रदेश के शिक्षा मंत्री (Minister of Education) जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) ने शुक्रवार को कहा कि झारखंड में 29 दिसंबर को 50 मॉडल स्कूलों की शुरुआत होगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) इन स्कूलों का उद्घाटन करेंगे। शिक्षा मंत्री रांची के होटल रेडिसन ब्लू (Hotel Radisson Blu) में सेव द चिल्ड्रेन (Save the Children) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री ने झारखंड के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से सेव द चिल्ड्रेन की ओर से किये गये प्रयासों और उसके परिणाम पर चर्चा के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हमने कहा था कि सरकारी स्कूलों के बच्चे प्राइवेट स्कूल (Private School) के बच्चों को टक्कर देंगे। इस बार के रिजल्ट में हमने इसे साबित कर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 80 मॉडल स्कूल बनाये जा रहे हैं। 50 स्कूल बनकर तैयार हैं। 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उसका उद्घाटन (Inauguration) करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये स्कूल किन-किन जिलों में खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी सूची जल्द ही जारी कर दी जायेगी।

बच्चों को क्षेत्रीय भाषा में भी पढ़ाया जायेगा

महतो ने कहा कि झारखंड में जो मॉडल स्कूल खुल रहे हैं, उसमें गरीब परिवार के बच्चे जो पढ़ना चाहेंगे, पढ़ सकेंगे। वो क्षेत्रीय भाषा में पढ़ना चाहेंगे, तो उन्हें क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाया जायेगा।

हिंदी मीडियम में पढ़ना चाहेंगे, तो उनकी पढ़ाई हिंदी में होगी। अगर वे अंग्रेजी में पढ़ाई करने के इच्छुक होंगे, तो उन्हें अंग्रेजी में ही पढ़ाया जायेगा। अब गरीब परिवार के बच्चों को पढ़ाई के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। झारखंड उनको पढ़ाने के सारे इंतजाम करेगी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...