Homeझारखंडहजारीबाग में पुलिस पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ मामले में 7 आरोपियों को...

हजारीबाग में पुलिस पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ मामले में 7 आरोपियों को भेजा गया जेल, इस दिन हुई थी घटना

Published on

spot_img

हजारीबाग : होली की शाम हजारीबाग (Hazaribagh) के पदमा में दो गुटों के बीच हिंसक (violent) झड़प हुई थी।

इस दौरान पुलिस (Police) पर पत्थरबाजी और पुलिस वाहन (Police Vehicle) में तोड़फोड़ के मामले में बरही SDPO नाजिर अख्तर ने 7 आरोपियों (The Accused) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सर्च अभियान में मिले दो देसी कट्टा और तीन बम

इस मामले में सर्च अभियान (Search Operation) के दौरान 2 देसी कट्टा, 3 देसी बम एवं बम बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के साथ कई आपत्तिजनक (Offensive) सामान जैसे तलवार, फरसा, लाठी डंडा बरामद हुए।

इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त 6 बाइक, 3 ट्रैक्टर ट्राली, एक पानी टैंकर, 3 चारपहिया वाहन भी जब्त किया।

इनको भेजा गया है जेल

SDPO ने पत्रकारों (Reporters) को बताया कि गिरफ्तार युवक विक्की ओझा, ध्रुव ओझा, अनिल पांडेय, शिवकुमार पांडेय, गौतम ओझा, पप्पु ओझा और बिगुन ओझा हैं।

SDPO ने बताया कि अवैध हथियार और विस्फोटक सामग्री प्रकाश ओझा और पवन ओझा के घर से मिली है।

दोनों पक्षो की ओर से पुलिस पर पथराव करने वालो में 25 नामजद और 100 अज्ञात कांड संख्या 104/23 धारा 147/ 148/ 149/ 341/ 323/ 324/ 326/ 427/ 504/ 506 भादवी के तहत मामला दर्ज किया गया।

कांड संख्या 105/23 धारा 25 वन बीए/26/35 आयुध अधिनियम एवं 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकाश ओझा और पवन ओझा आरोपी (Accused) बनाए गए हैं।

कांड संख्या 106/23 धारा 147/ 148/ 149/ 353/ 341/ 323/ 307/ 332/ 333/ 337/ 338/ 427/ 188/ 504/ 506 भादवि के तहत 55 नामजद अभियुक्त और 150 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है।

इनमें 7 को पुलिस ने जेल भेज दिया। मौके पर थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह, SI राजेश महतो के अलावा पदमा थाना आर्म बल खेड़ी आवाज उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...