Latest Newsबिहारनीतीश के 70 वें जन्मदिन पर काटा गया 70 पाउंड का केक

नीतीश के 70 वें जन्मदिन पर काटा गया 70 पाउंड का केक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सोमवार को 70 वां जन्मदिन उनकी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) ने विकास दिवस के रूप में मना रही है।

इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में महिला जदयू के कार्यकर्ताओं द्वारा 70 पाउंड का केक काटा गया, वहीं पार्टी के अध्यक्ष आर सी पी सिंह नालंदा जिले में अपने मतादन केंद्र पर केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।

बिहार के करीब करीब सभी इलाकों में जदयू के पूर्व अध्यक्ष नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया गया।

इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे और नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दीं तथा विकास कार्यो की चर्चा की।

पटना स्थित जदयू मुख्यालय में महिला जदयू द्वारा मुख्यमंत्री के 70वें जन्मदिन पर 70 पाउंड का केक काटा गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने नालंदा के मुस्तफापुर स्थित अपने मतदान केंद्र पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया।

उन्होंने इस मौके पर पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 70 पाउंड का केक काटा।

सिंह ने विकास कार्यो की चर्चा करने के साथ ही महिलाओं के बीच वस्त्रों का वितरण किया।

सिंह ने इस मौके पर कहा कि विकास दिवस जदयू परिवार के लिए त्योहार है।

हमारे नेता नीतीश कुमार ने अपने अथक प्रयासों से बिहार को उसका पुराना गौरव वापस दिलाया है।

आज बिहारी देश और दुनिया के किसी भी कोने में गर्व के साथ रहते हैं, तो यह उन्हीं के प्रयासों से संभव हुआ है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...