Homeझारखंडजमशेदपुर : जेल भेजा गया पत्नी की हत्या का आरोपी

जमशेदपुर : जेल भेजा गया पत्नी की हत्या का आरोपी

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

जमशेदपुर: मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के कल्याण विहार के पास निर्माणाधीन भवन में पत्नी की हत्या करने के मामले में घाटशिला से गिरफ्तार आरोपित अशोक गोराई को पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है।

वह निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री का काम करता था।

उसकी पत्नी पूनम गोराई भी वहां मजदूरी का काम करती थी। वह दूसरी पत्नी थी। घटना सोमवार को तब उजागर हुई थी जब महिला के शव पर लोगों की नजर पड़ी।

उसकी पांच वर्षीय बेटी भी शव के साथ थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।

उसके मुताबिक महिला का गला दबाने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर उसकी हत्या कर दी गयी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

देर शाम पुलिस ने उसे घाटशिला एदलबेड़ा के चंडी गांव से गिरफ्तार कर लिया था। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

उसके बाद से ही वह काफी गुस्से में था। उसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। उसके बाद 13 जनवरी की रात अशोक ने पत्नी को मार डाला था।

मौके पर उसकी पांच वर्षीय बेटी भी थी, जो ठीक से बोल नहीं पाती है। उसे वहीं कमरे में छोड़कर आरोपित अपने गांव घाटशिला भाग गया था।

हालांकि, मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...