Homeझारखंडउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में झारखंड के कई नेता बिखेरेंगे जलवा!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में झारखंड के कई नेता बिखेरेंगे जलवा!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में झारखंड के नेता जलवा बिखेरेंगे। यहां के नेताओं को बड़ी जिम्मेवारी मिलने वाली है।

भाजपा से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है।

पूर्व में राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को यूपी विधानसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया है और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को काशी प्रभाग की जिम्मेवारी दी है। कांग्रेस से भी झारखंड के नेताओं को यूपी चुनाव में लगाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, नेता विधायक दल आलमगीर आलम सहित दर्जनों विधायकों को यूपी चुनाव में पसीना बहाना है।

यूपी विधानसभा चुनाव में झारखंड के नेता ही जलवा नहीं बिखेरेंगे बल्कि झारखंड से चुनावी मुद्दे भी यूपी का रुख करेंगे।

हाल के में दिनों में झारखंड में सत्ता पक्ष और विपक्ष में बढ़े राजनीतिक टकराव को उत्तर प्रदेश चुनाव के बाबत मुद्दे सहेजने की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

भाजपा के नेता उत्तर प्रदेश चुनाव में सिंगल इंजन और डबल इंजन की महत्ता को यूपी की जनता को बतायेंगे।

झारखंड में पूर्व की भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों को गिनायेंगे, वहीं वर्तमान सरकार की खामियों की भी चर्चा करेंगे।

बिगड़ती विधि व्यवस्था, उग्रवादी घटनाएं, महिला अत्याचार और अवरुद्ध विकास जैसे मुद्दों को भाजपा नेता विभिन्न मंचों से गिनायेंगे।

कांग्रेस की टीम झारखंड में मॉब लिंचिंग के खिलाफ बने कानून, किसानों के हितों में उठाये कदम, किसान कर्ज माफी योजना और हाल ही में पेट्रोल पर गरीब तबके को दी जानेवाली 25 रुपये की राहत जैसे कार्यों को जनता को बताने जायेगी।

हाल के दिनों में झारखंड में सत्ता पक्ष और विपक्ष इन मुद्दों को लेकर आपस में उलझते रहे हैं, जिसकी सुर्खियां उत्तर प्रदेश तक पहुंच चुकी हैं। अब नेता इन्हें विस्तार से वहां की जनता से साझा करेंगे।

भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में जनवरी के पहले सप्ताह ही एक टीम यूपी भेज दी गयी थी। टीम में प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, सांसद सुनील सिंह, विधायक भानु प्रताप शाही, सत्येंद्र तिवारी समेत करीब 70 लोग शामिल हैं।

भाजपा ने इन्हें संगठन की दृष्टि से काशी प्रांत की जवाबदेही सौंपी है। धर्मपाल सिंह पूरे काशी प्रांत का चुनाव प्रबंधन देख रहे हैं। अन्य प्रमुख नेताओं को चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर के प्रबंधन की जवाबदेही दी गयी है।

अगली कड़ी जिसे प्रचार की दृष्टि से अहम माना जा रहा है, उसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की जवाबदेही तय की जायेगी। भाजपा इन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर सकती है।

कांग्रेस टीम की घोषणा

कांग्रेस ने चुनाव प्रबंधन के लिहाज से यूपी भेजे जानेवाले नामों की घोषणा कर दी है। इनमें कांग्रेस विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव, विधायक अंबा प्रसाद, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, पूर्व विधायक जेपी गुप्ता, केशव महतो कमलेश और काली चरण मुंडा के नाम हैं।

अगली कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख और अन्य विधायकों और कार्यकर्ताओं को भेजा जायेगा।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...