Latest Newsबिहारबिहार में नशे में धुत सरकारी अधिकारी और ग्राम मुखिया गिरफतार

बिहार में नशे में धुत सरकारी अधिकारी और ग्राम मुखिया गिरफतार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर जीवन भर शराब नहीं पीने की शपथ लेने वाले सरकारी अधिकारी और जनप्रतिनिधि इन दिनों शराब के नशे में धुत पाए जा रहे हैं।

हाल ही में ऐसे दो वाकए सामने आए है जहां कृषि विभाग का एक अधिकारी और एक गांव का मुखिया शराब के नशे के धुत पाए गए थे तथा इसी हालत में वाहन चला रहे थे।

पहली घटना अरवल जिले में हुई है जब बिहार कृषि विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार शाम महंदिया थाना क्षेत्र के जय बीघा गांव में एक पान की दुकान को टक्कर मार दी।

इस हादसे में दुकान के अंदर मौजूद पान बेचने वाला घायल हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को काबू कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

मेहंदिया पुलिस स्टेशन के एसएचओ अमित कुमार ने बताया कार चालक की पहचान बक्सर के एक कृषि अधिकारी आरा के मूल निवासी पिंटू सिंह उर्फ ओम सिंह के रूप में हुई है।

वह नशे की हालत में कार चला रहा था। उसकी जांच में ब्रीथ एनालाईजर में 151 प्वाइंट शराब की अधिक मात्रा की पुष्टि करते हैं।

वह दुर्घटना के समय शराब के नशे में था और राष्ट्रीय राजमार्ग 139 के जरिए अपने पैतृक स्थान आरा लौट रहा था।

दूसरी घटना कटिहार जिले की है जहां शुक्रवार रात एक नवनिर्वाचित मुखिया ,ग्राम प्रधान लापरवाही से वाहन चलाते हुए पाया गया।

प्राणपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजीव कुमार झा ने कहा कि ग्राम प्रधान वह बहुत तेज गति से वाहन चला रहा था।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि एक कार के तेजी से जाने पर उसका पीछा किया गया और जब वाहन को रोककर उसकी जांच की गई तो वह नशे की हालत में पाया गया था।

घटना के बाद भारतीय दंड़ संहिता की संबंधित धाराओं के तहत शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सरकारी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शराब नहीं पीने की शपथ ली है।

इसका मकसद लोगों को शराब छोड़ने और बिहार में मद्य निषेध कानून को सफल बनाने के लिए प्रेरित करना है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...