Latest NewsझारखंडGood News! कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में झारखंड के इन जिलों...

Good News! कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में झारखंड के इन जिलों में संक्रमण शून्य तक पहुंचा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में अब तक में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट कोडरमा में पाई गयी है।

16 जनवरी को कोडरमा में 41.67 पॉजिटिविटी रेट मिली थी। जबकि, 15 जनवरी को बोकारो में 30.43, 8 जनवरी को रामगढ़ में 17.86, रांची में 13.92, 15 जनवरी को हजारीबाग में 14.63 पॉजिटिविटी रेट पाई गयी।

राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति पिछले 21 दिनों से ढलान पर है। पिछले आठ दिनों से राज्य में पॉजिटिविटी रेट 2 प्रतिशत से नीचे मिल रही है। वहीं गुरुवार को तो यह 1 प्रतिशत से भी नीचे आ गयी।

मंगलवार को राज्य में 1.18 प्रतिशत जबकि, बुधवार को 1.20 प्रतिशत पॉजिटिविटी मिली थी। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में पाया गया कि राज्य के 18 जिलों में संक्रमण का प्रतिशत 0 से 1 के बीच आ गया है।

इन 18 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 0.01 से 0.89 के बीच पाई गयी है। जबकि, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, लातेहार, कोडरमा, रांची व पश्चिमी सिंहभूम की पॉजिटिविटी 1 प्रतिशत से ज्यादा पाई गयी है।

जिसमें सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और लातेहार में पॉजिटिविटी रेट 3 से 4 प्रतिशत के बीच पाई गयी है।

तीसरी लहर में 13 दिनों का पीक पीरियड: समीक्षा में पाया गया कि कोरोना के तीसरी लहर में 3 जनवरी से 15 जनवरी तक कुल 13 दिनों का पीक पीरियड रहा, जिसमें 8 जनवरी को पीक था।

आठ जनवरी को राज्य में सर्वाधिक 6.98 प्रतिशत पॉजिटिविटी से सबसे ज्यादा 5081 मरीज मिले थे।

15 जनवरी के बाद से बढ़ने लगे स्वस्थ मरीज

राज्य में तीसरी लहर की शुरुआत 25 दिसंबर से माना जा रहा है। पाया गया कि तीसरी लहर में 15 जनवरी तक जहां स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या से ज्यादा नए मरीजों की संख्या होती थी।

जबकि, 15 जनवरी के बाद यह उल्टी हो गयी। 15 जनवरी केबाद से लगातार नए मरीजों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या हो गया।

17-23 जनवरी के बीच घटकर 3.32, फिर 24-30 जनवरी के बीच यह 1.90 पर आ गयी

जनवरी के चार सप्ताह में ही राज्य की पॉजिटविटी रेट 1 से बढ़ते हुए 5.90 प्रतिशत तक पहुंची और फिर 1 पर लौट गयी।

27 दिसं. से 2 जनवरी के सप्ताह में राज्य की पॉजिटिविटी 1.78 थी, जो 3-9 जनवरी के बीच 5.74, 10-16 जनवरी के बीच 5.90 पहुंची।

जबकि, 17-23 जनवरी के बीच घटकर 3.32, फिर 24-30 जनवरी के बीच यह 1.90 पर आ गयी।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...