Homeबिहारसीवान रेलवे स्टेशन पर सूर्य नमस्कार संकल्प कार्यक्रम

सीवान रेलवे स्टेशन पर सूर्य नमस्कार संकल्प कार्यक्रम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सीवान: स्वतंत्रता की अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे देश भर में आयोजित होने वाले 75 करोड़ सूर्य नमस्कार संकल्प महायज्ञ के अंतर्गत रविवार को क्रीड़ा भारती सीवान और सोसायटी हेल्पर ग्रुप टीम अनमोल के संयुक्त तत्वधान में सीवान रेलवे स्टेशन परिसर में सामुहिक रूप भव्य सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सूर्य नमस्कार संकल्प कार्यक्रम का उद्घाटन सीवान रेलवे स्टेशन अधीक्षक आनंद कुमार, क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत कोषाध्यक्ष रोहित सिंह , सोसाइटी हेल्प कर ग्रुप के अध्यक्ष अनमोल कुमार एवं क्रीड़ा भारती सीवान के इंदल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सीवान नगर शारीरिक प्रमुख विनोद कुमार व नगर विस्तारक अमन कुमार भी उपस्थित रहेंसामूहिक सूर्य नमस्कार संकल्प कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए स्टेशन अधीक्षक आनंद कुमार ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व भारतीय संस्कृति की को अपनाने के लिए अग्रसर है, हमें अपने अध्यात्मिक शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है योग हमारे आध्यात्मिक शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

वही क्रीड़ा भारती के रोहित सिंह ने कहा कि आज हम 75 करोड़ सूर्य नमस्कार संकल्प महायज्ञ में शामिल हो देश की स्वतंत्रता दिलाने वाले शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को अपना नमन अर्पित कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत के सह मंत्री नवीन सिंह परमार ने किया ।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...