Homeझारखंडरांची के इस इलाके में धारा 144 लगाया गया, 5 से अधिक...

रांची के इस इलाके में धारा 144 लगाया गया, 5 से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना, रोड पर निकलना या चलने पर रहेगी पाबंदी

Published on

spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में धारा 144 लागू कर दी गयी है।

5 या 5 से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना, रोड पर निकलना या चलने पर पाबंदी लगा दी गई है। उल्लंघन किये जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

आदेश में कहा गया है कि विभिन्न राजनीतिक पार्टियों, दलों और संगठनों की ओर से मोरहाबादी मैदान में धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली, अनशन आदि को लेकर परिशांति भंग होने और विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू की गई है।

एसडीओ सदर समीरा एस ने शुक्रवार को बताया कि पूरे मोरहाबादी मैदान क्षेत्राधिकार में सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों, कर्मचारियों को छोड़कर 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना, रोड पर निकलना या चलने पर पाबंदी लगा दी गई है।

इसके अलावा सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों, कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करने पर भी रोक लगाई गई हैं।

साथ ही सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों,कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर भी पाबंदी है।

यह निषेधाज्ञा 18 दिसंबर के प्रातः 06ः00 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। आज्ञा का उल्लंघन किये जाने पर भादवि की धारा-188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

spot_img

Latest articles

ATS की ऐतिहासिक सफलता!, कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा लाया गया झारखंड

ATS's historic success!: झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील...

रांची में 2 करोड़ के जाली नोट बरामद, न्यू मार्केट बस स्टैंड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Fake Currency: रांची की सुखदेवनगर थाना पुलिस ने न्यू मार्केट बस स्टैंड पर खड़ी...

खबरें और भी हैं...