रांची स्मार्ट सिटी के GM राकेश कुमार नंदकुलयार सम्मानित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंदकुलयार को सम्मानित किया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित सिटी लीडरशिप वॉकिंग कंटेस्ट में राकेश कुमार नंदकुलयार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

मंगलवार को पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि गुजरात के सूरत में तीन दिनों 18 से 20 अप्रैल तक चलने वाले स्मार्ट सिटी, स्मार्ट अर्बनाइजेशन कांक्लेव में रांची स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंदकुलयार को भी सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राकेश कुमार को सम्मानित किया है।

उल्लेखनीय है कि एक जनवरी से 26 जनवरी 2022 तक चले इस प्रतियोगिता में उन्होंने कुल 478 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की है।

इस मौके पर रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक के दृढ़ शक्ति एवं ऊर्जा प्रशंसा की तथा बधाई दिया।

Share This Article