HomeUncategorizedसिद्धू मूसेवाला मर्डर केस : कोर्ट ने आरोपी अंकित और सचिन को...

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस : कोर्ट ने आरोपी अंकित और सचिन को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस (Singer Sidhu Moosewala Murder Case) में गिरफ्तार शूटर अंकित ऊर्फ छोटा और सचिन चौधरी ऊर्फ सचिन भिवानी को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवरिया ने दोनों को पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

कोर्ट ने कहा कि पूरी साजिश का खुलासा करने के लिए दोनों को पुलिस हिरासत में भेजना जरूरी है।

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दोनों को पेश करते समय कोर्ट से कहा कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली-एनसीआर स्थित इनके छिपने के कुछ ठिकानों पर छापे मारने की जरूरत है, ताकि इनके द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार और मोबाइल फोन का पता लगाया जा सके। दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपितों की सात दिनों की हिरासत की मांग की थी।

जग्गू भगवानपुरिया को पंजाब पुलिस को सौंपने का दिया था आदेश

दिल्ली पुलिस के मुताबिक उन्हें इस बात की खबर मिली थी कि दोनों आरोपित कश्मीरी गेट इलाके में अपने कुछ सहयोगियों से मिलने आ रहे हैं।

दोनों दिल्ली में कुछ बड़ा अपराध करने की फिराक में थे। दोनों को 3 जुलाई को दिल्ली के कश्मीरी गेट से गिरफ्तार किया गया था। दोनों लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी (Lawrence Bishnoi-Goldy) बरार गिरोह के सदस्य हैं।

बता दें कि 29 जून को कोर्ट ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया (Gangster Jaggu Bhagwanpuria) को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब पुलिस को सौंपने का आदेश दिया था।

spot_img

Latest articles

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

खबरें और भी हैं...