Latest Newsबिहारभाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर के खिलाफ बिहार के गया कोर्ट में...

भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर के खिलाफ बिहार के गया कोर्ट में मामला दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: भाजपा के जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर (MP Rajyavardhan Singh Rathore) के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रो. विजय कुमार मिठू ने मामला दर्ज कराया है।

प्रो. विजय कुमार मिठू (Pro. Vijay Kumar Mithu) ने राठौर पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में मनगढ़ंत और विकृत बातें सोशल मीडिया पर प्रसारित एवं शेयर करने का आरोप लगाया है।

इसी को लेकर विजय कुमार ने राठौर के खिलाफ गया व्यवहार न्यायालय में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में परिवाद दायर किया।

अमरजीत कुमार सहित कई गवाह बने

परिवाद में कांग्रेस पार्टी के गया जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक कुमार अमित उर्फ टिंकू गिरी, सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार (State General Secretary Amarjeet Kumar) गवाह बने हैं।

कांग्रेस पार्टी के नवाब अली, धर्मेंद्र कुमार निराला, मो ताजुद्दीन, मो अब्दुल रकीब, अजलान हबीब, अधिवक्ता जगदीश प्रसाद यादव, अधिवक्ता संजय सिंह, अधिवक्ता रामानुज शर्मा, अधिवक्ता ब्रजेश पाठक, अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

व्यवहार न्यायालय गया में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा चेतावनी देने के बाद भी भाजपा के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर (MP Rajyavardhan Singh Rathore) अभी भी सोशल मीडिया में इस शरारतपूर्ण खबर को चला रहे हैं तथा अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। दायर परिवाद में धारा 66, 66A, ऑफ आईटी एक्ट 2000 एवं 500 भारतीय दण्ड विधान लगाया गया है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...