Homeझारखंडअब आइआइटियंस से पढ़ेंगे सिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चे

अब आइआइटियंस से पढ़ेंगे सिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : हमारा मकसद सिल्ली को शिक्षा (Education) के क्षेत्र में अव्वल बनाने का है। इस विजन के साथ हम एक नई क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं।

अब सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूल के बच्चे आइआइटियंस से पढ़ेंगे। ये बातें सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, सिल्ली में आयोजित स्मार्ट क्लास प्रशिक्षण कार्यक्रम (smart class training program) के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि आईआईटी, कानपुर के पूर्ववर्ती छात्रों की संस्था स्कूगलिंक स्मार्ट क्लास का संचालन करेगी।

इस योजना के प्रथम चरण में इस क्षेत्र के छह स्कूलों में स्मार्ट क्लास (smart class) का संचालन शुरू किया जा रहा है, जिसमें प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल सिल्ली, राजकीय 2 उच्च विद्यालय लांडुपडीह, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सोनाहातू, गर्ल्स हाई स्कूल पतराहातु, प्रोजेक्ट हाई स्कूल जोन्हा, हाई स्कूल सताकी, राहे मुख्य रूप से शामिल हैं।

कहा-आज का दिन मेरे लिए भावुक व खुश करने वाला है

उन्होंने कहा कि यह दिन मेरे लिए भावुक करने वाला और साथ ही साथ खुश कर देने वाला भी दिन है। दो साल पहले हमने एक सपना देखा था, लेकिन कोविड के कारण वह सपना धरातल पर उतर नहीं पाया।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य बेहतर कल को आकार देने की है, जिसमें शिक्षकों को भूमिका अहम है। शहर के बच्चों की तुलना में अपने आप को खड़ा करना एक चुनौती है।

इन चुनौतियों को स्वीकार कर हमें एक उदाहरण पेश करना है। तमाम बाधाओं के बावजूद आपने कामयाबी की नई कहानी लिखनी है।

हमारी तैयारी है कि सिल्ली के शिक्षा मॉडल (Education Model) की गूंज पूरे देश में गूंजे। सिल्ली का उदाहरण पूरा देश दे। सीमित संसाधनों में बड़ी लड़ाई जीतने के मकसद के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।

अबतक जो शिक्षा प्राइवेट स्कूलों (private schools) के बच्चों को मिल रही थी, उसे सरकारी स्कूल के बच्चों तक पहुंचाने की शुरुआत हो चुकी है।

कार्यक्रम में सिल्ली प्रखंड के बीइओ एवं सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के 23 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षक मौजूद रहे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...