Homeबिहारबिहार में NIA की गिरफ्त में आए असगर के तार बांग्लादेशी आतंकी...

बिहार में NIA की गिरफ्त में आए असगर के तार बांग्लादेशी आतंकी संगठन से जुड़ने के संकेत

Published on

spot_img

मोतिहारी: जिले के ढाका क्षेत्र स्थित जामिया मारिया मिस्वा मदरसा से NIA की टीम के द्वारा गिरफ्तार किये गये असगर अली का तार भोपाल की घटना से जुड़ा हुआ है।

खुफिया विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत मार्च महीने में भोपाल में हुए एक आतंकी साजिश के मामले में असगर की गिरफ्तारी एनआईए की टीम द्वारा की गयी है।

भोपाल मामले में असगर की गिरफ्तारी के पूर्व छह अन्य की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।असगर के तार बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात ए मुजाहिद्दीन (Jamaat e Mujahideen) बांग्लादेश (जेएमबी) से जुड़े होने का संकेत मिले है।

मध्यप्रदेश मे इसके कुछ पुख्ता प्रमाण भी मिले

इस आशय की पुष्टि मोतिहारी SP डॉ.कुमार आशीष (SP Dr.Kumar Ashish) ने भी की है। जिले के पलनवा थाना क्षेत्र के गाद सिसवनिया निवासी असगर अली से NIA की टीम ने मंगलवार ढाका थाना पर करीब पांच घंटे की पूछताछ के बाद करीब साढ़े दस बजे रात्रि में उसे अपने साथ लेकर चली गयी। टीम ने असगर अली के कमरे से जब्त किए गए उसके लैपटॉप व बैग को भी अपने साथ ले गयी।

उल्लेखनीय है कि असगर के बांग्लादेश के जिस आतंकी संगठन जमात ए मुजाहिद्दिन (JMB) से जुड़े होने के संकेत मिले उस संगठन को 2019 में भारत सरकार ने प्रतिबंधित कर रखा है।

लेकिन इसके कुछ सदस्य लगातार यहाँ स्लीपर सेल (Sleeper Cell) के माध्यम से यहां सदस्य खड़ा करने का प्रयास कर रहा है।बताया गया है कि गत मार्च महीने में मध्यप्रदेश मे इसके कुछ पुख्ता प्रमाण भी मिले है।बताते चले कि इस संगठन का मुख्य उद्देश्य भारत मे मजहबी नफरत पैदा कर अस्थिरता लाना है।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...