HomeUncategorizedवायरल ऑडियो क्लिप की जांच के आदेश, बढ़ सकती हैं संजय राऊत...

वायरल ऑडियो क्लिप की जांच के आदेश, बढ़ सकती हैं संजय राऊत की मुश्किलें

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: शिवसेना (Shiv Sena) प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राऊत और पत्राचाल घोटाले के आरोपित की पत्नी के बीच बातचीत की वायरल Audio Clip ने राऊत की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

इस Audio Clip की जांच कराने की BJP MLA Nitesh Rane की मांग के बाद शिंदे सरकार ने पुलिस को जांच का आदेश भी जारी कर दिया।

Social Media पर संजय राऊत और एक महिला के बातचीत की एक 70 सेकेंड की Audio Clip वायरल हो रही है।

इस Audio में संजय राऊत महिला को गाली देते हुए जमीन उनके नाम करने संबंधी धमकी दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि Audio Clip में गोरेगांव स्थित पत्राचाल के आरोपित की पत्नी स्वप्ना पाटकर की आवाज है। हालांकि इस बारे में स्वप्ना पाटकर और संजय राऊत की अभी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

BJP विधायक नीतेश राणे ने कहा कि ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

मुश्किलें बढ़ सकती हैं संजय राऊत की

इस Viral Clip की जांच कर सही जानकारी जनता के समक्ष लाना चाहिए। यह Audio Clip प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भी उपलब्ध करवाई गई है।

उल्लेखनीय है कि गोरेगांव के पत्राचाल घोटाले में ED ने संजय राऊत के करीबी प्रवीण राऊत को गिरफ्तार (Arrest) किया है और उनकी पत्नी स्वप्ना पाटकर से पूछताछ (Inquiry) की है।

स्वप्ना और प्रवीण के बयान के आधार पर ED संजय राऊत से पूछताछ कर चुकी है और आगे की पूछताछ के लिए समन भी जारी किया है।

Audio Clip में जिस तरीके से धमकी दी जा रही है, यह अगर सही पाया गया तो इससे संजय राऊत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...