Latest NewsUncategorizedसुप्रीम कोर्ट की संविधान बेंच 13-14 सितंबर को करेगी EWS आरक्षण पर...

सुप्रीम कोर्ट की संविधान बेंच 13-14 सितंबर को करेगी EWS आरक्षण पर सुनवाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (SC) की पांच सदस्यीय संविधान बेंच EWS आरक्षण और आंध्र प्रदेश में मुस्लिमों को सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग में आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका पर 13 और 14 सितंबर को सुनवाई करेगी। चीफ जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली संविधान बेंच ने यह आदेश दिया।

चीफ जस्टिस के अलावा इस संविधान बेंच में जस्टिस दिनेश माहेश्वरी, जस्टिस एस रविंद्र भट्ट, जस्टिस बेला त्रिवेदी और जस्टिस जेबी पारदीवाला शामिल हैं। याचिका में 2019 के EWS आरक्षण कानून को चुनौती दी गई है।

चार वकीलों को नोडल वकील नियुक्त किया है

Court ने इस मामले में चार वकीलों को नोडल वकील नियुक्त किया है। यह वकील EWS आरक्षण और मुस्लिमों को सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग में आरक्षण देने वाली याचिकाओं में समान दलीलों पर गौर करेंगे।

Court इन दोनों मामलों पर सुनवाई करने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में सिखों को अल्पसंख्यक आरक्षण देने के मामले पर भी विचार करेगा।

इसके अलावा संविधान बेंच SC की अपीलीय और संविधान बेंचों में विभाजन करने और सुप्रीम कोर्ट (SC) की क्षेत्रीय बेंच बनाने की मांग पर भी सुनवाई करेगी।

संविधान बेंच ने यह साफ किया है कि सबसे पहले वो आरक्षण के मसले की सुनवाई करेगी, क्योंकि इनमें कई मसले एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

spot_img

Latest articles

स्मृति शेष : रांची के साहित्य प्रेमी व्यवसायी थे हनुमान सरावगी

नवेन्दु उन्मेष आज ज्यादातर लोग रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे हनुमान प्रसाद सरावगी के बारे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पटना पहुंचे। उनके पटना...

वैलेंटाइन डे पर सलमान खान का तोहफा: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज

लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर...

शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से फ्लोरेंस ग्रुप ने कभी नहीं किया समझौता : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से कभी...

खबरें और भी हैं...