Latest NewsUncategorizedIndian Bank ने भी MCLR 0.10 फीसदी बढ़ाया, होम-ऑटो लोन होगा महंगा

Indian Bank ने भी MCLR 0.10 फीसदी बढ़ाया, होम-ऑटो लोन होगा महंगा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: पीएनबी (PNB) के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने अपने कर्ज की ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक ने कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण दरों (MCLR) में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। नई दरें 3 सितंबर से लागू होंगी।

 

Indian Bank ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि MCLR में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जो सभी अवधि वाले कर्ज पर लागू होंगी।

बैंक ने ट्रेजरी बिल पर आधारित बेंचमार्क (TBLR) में भी बदलाव किया है। इस बढ़ोतरी के बाद एक रात से लेकर 6 महीने तक की MCLR दर बढ़कर 6.95 फीसदी से लेकर 7.60 फीसदी तक पहुंच गई है।

होम और ऑटो सहित तमाम लोन महंगे हो गए

MCLR में बढ़ोतरी से बैंक के होम और ऑटो लोन की ब्याज दरें बढ़ जाएंगी, जिससे ग्राहकों पर EMI का बोझ भी बढ़ जाएगा

इसी तरह एक साल की MCLR बढ़कर 7.75 फीसदी हो जाएगा, जो पहले एक साल की अवधि के लिए यह 7.65 फीसदी था।

इसके अलावा बैंक ने ट्रेजरी बिल बेंचमार्क लेंडिंग दर बढ़कर 5.55 फीसदी से लेकर 6.20 फीसदी तक पहुंच गई है। MCLR में बढ़ोतरी से बैंक के होम और ऑटो लोन की ब्याज दरें बढ़ जाएंगी, जिससे ग्राहकों पर EMI का बोझ भी बढ़ जाएगा।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पिछले महीने नीतिगत दर रेपो रेट में 0.50 की बढ़ोतरी की है। इस तरह रिजर्व बैंक ने मई से लेकर अबतक रेपो रेट में 1.40 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है।

दरअसल इंडियन बैंक से पहले सार्वजनिक क्षेत्र के SBI, PNB और निजी क्षेत्र के ICICI सहित कई अन्य बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है, जिससे होम और ऑटो सहित तमाम लोन महंगे हो गए हैं।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...