HomeUncategorizedसीमांचल में पहली बार हो रहा गृहमंत्री अमित शाह का आगमन

सीमांचल में पहली बार हो रहा गृहमंत्री अमित शाह का आगमन

Published on

spot_img

किशनगंज: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के आगमन को लेकर जिले के BJP नेताओं कार्यकर्ताओं मे जबरदस्त उत्साह का माहौल है।

सीमांचल में पहली बार गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit) का आगमन हो रहा है, जिसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाया जा रहे हैं चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है।

उनके आगमन को लेकर किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, सहित बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।

शनिवार को विधान पार्षद सह मेडिकल कॉलेज के निदेशक Dr. दिलीप कुमार जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अमित शाह 23 व 24 सितंबर को पूर्णिया प्रमंडल के दौरे पर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 23 तारीख को श्री शाह पूर्णिया में एक रैली को संबोधित करेंगे हो सकता है उसी दिन रात्रि को किशनगंज पहुंच कर यहां विश्राम करेंगे।

जायसवाल ने बताया कि 24 सितंबर को

शाह किशनगंज में पूर्णिया सहरसा प्रमंडल के BJP नेताओं कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे साथ ही BSF, SSB अधिकारियों संग भी बैठक करेंगे।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि SSB, BSF अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में सीमा सुरक्षा को लेकर चर्चा किए जाने की संभावना है।

दूसरी तरफ अमित शाह के दौरे को लेकर केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने की चर्चा को लेकर बिहार सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम ने जमकर निशाना साधा कहा कि सीमांचल अखंड है। इसपर बुरी नजर रखने वालों को यहां की जनता मुहतोड़ जवाब देगी।

आलम ने गृहमंत्री अमित शाह केंद्र सरकार (Central Government) पर जमकर निशाना साधा कहा कि इतने वर्षो से केंद्र में BJP की सरकार है, लेकिन यहां के विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

उन्होंने कहा कि यहां की शांति को कोई भंग नहीं कर सकता सभी मामलों पर CM नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की नजर है।

spot_img

Latest articles

कोयल नदी में डूबने से बीटेक छात्र प्रत्युष राज उर्फ आर्यन की मौत

Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा जिले में रविवार को एक दुखद हादसे में कोयल...

JLKM सुप्रीमो जयराम महतो ने सुखलाल महतो के निधन पर उठाए सवाल,

Panchayat servant Sukhlal Mahato passed away: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के सुप्रीमो और...

21st Jharkhand Junior Wushu Championship : रांची बनी ओवरऑल चैंपियन, चतरा-रामगढ़ को दूसरा-तीसरा स्थान

Jharkhand Junior Wushu Championship: 21वीं झारखंड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता रविवार को सिल्ली के...

मंत्री दीपक बिरुआ की अपील- भूमि विवादों में समन्वय के लिए समाजसेवी आएं आगे

Disputes and problems related to Land: झारखंड के खाद्य आपूर्ति, वन, पर्यावरण और जलवायु...

खबरें और भी हैं...