Latest NewsUncategorizedकांग्रेस अध्यक्ष के रूप में खड़गे 26 को संभालेंगे पदभार

कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में खड़गे 26 को संभालेंगे पदभार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: Congress President कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) 26 अक्टूबर को औपचारिक रूप से पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। (Congress President Mallikarjun Kharge) इस कार्यक्रम में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के भी भाग लेने की संभावना है।

पदभार ग्रहण करने के साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस संगठन (Congress organization) में बड़े स्तर पर बदलाव की योजना तैयार की है। हालांकि, इसे लेकर पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा गया है।

AICC के लगभग 1400 सदस्य CWC सदस्यों का चुनाव करेंगे

पद संभालने के बाद खड़गे कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) समेत कई विभागों में सुधार करेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ नेता महासचिवों और सचिव समेत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) में नई टीम चुनेंगे।

अब AICC में महासचिव (संगठन) के लिए नेताओं ने गतिविधियां तेज कर दी है। फिलहाल, यह पद केसी वेणुगोपाल संभाल रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अध्यक्ष के दक्षिण भारत (South India) से होने के चलते यह पोस्ट उत्तर भारतीय को दी जा सकती है।
संभावनाएं जताई जा रही हैं कि खड़गे इस साल के अंत तक AICC का पूर्ण सत्र बुला सकते हैं।

खास बात है कि उस दौरान ही CWC के चुनाव होने हैं, जिसमें 12 सदस्य चुने जाएंगे। AICC के लगभग 1400 सदस्य CWC सदस्यों का चुनाव करेंगे।

राहुल गांधी पदयात्रा छोड़कर दिल्ली आने की तैयारियां कर रहे हैं

साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि खड़गे CWC चुनाव में अपनी टीम को एकसाथ करने के लिए AICC के शीर्ष पदों पर नियुक्तियां भी करेंगे। 23 सदस्यीय CWC पार्टी में फैसला लेने में सबसे अहम भूमिका निभाती है।

इसके 12 सदस्य चुने जाएंगे। जबकि, 11 को नामित किया जाएगा। पूर्ण सत्र में शामिल होने वाले सदस्य सदस्य चुनेंगे।

कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो’ यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल राहुल गांधी भी पदयात्रा छोड़कर दिल्ली आने की तैयारियां कर रहे हैं। वह खड़गे के पद संभालने के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Media Reports  के अनुसार दिल्ली यात्रा के लिए वह दो दिनों का ब्रेक ले रहे हैं। फिलहाल, 3500 किमी से ज्यादा लंबी यात्रा आंध्र प्रदेश पड़ाव पर है।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...