Latest NewsUncategorizedPM मोदी तीन दिन के दौरे पर 30 अक्टूबर को पहुंचेंगे गुजरात

PM मोदी तीन दिन के दौरे पर 30 अक्टूबर को पहुंचेंगे गुजरात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

अहमदाबाद: Gujarat Assembly Elections (गुजरात विधानसभा चुनाव) की तारीखों से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर तीन दिवसीय दौर पर गुजरात आयेंगे।

प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर से वडोदरा, अहमदाबाद, जांबूघोड़ा और बनासकांठा के थराद, गांधीनगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री Narendra Modi 30 अक्टूबर दोपहर को वडोदरा पहुंचेंगे। वे यहां एक रोड शो समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

वडोदरा के Road Show के बाद मोदी लेप्रसी ग्राउंड पर निजी उद्योग घराने के कार्यक्रम में लोगों से संवाद करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नर्मदा जिले के राजपीपला स्थित केवडिया जाएंगे।

Kevadiya (केवडिया) में मोदी 31 अक्टूबर को एसओयू में राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे यहां से अहमदाबाद हवाई अड्डे की ओर प्रस्थान करेंगे।

अहमदाबाद पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री बनासकांठा जिले के थराद जाएंगे। यहां करोड़ों रुपये के विकास कार्य जनता को समर्पित करेंगे।

स्नेहमिलन कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे

थराद में प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वे वापस अहमदाबाद आकर राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

मोदी 1 नवंबर को मानगढ़ में शहीद आदिवासियों (Martyr Tribals) को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद दोपहर को वे पंचमहाल जिले के जंबुघोड़ा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री गांधीनगर के महात्मा मंदिर (Mahatma Mandir) से 182 विधानसभा सीट के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्नेहमिलन कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

spot_img

Latest articles

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

BREAKING: सिल्ली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए अमीन

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।...

3 साल बाद भी पोस्टिंग नहीं! डीएसपी नियुक्ति पर झारखंड में सियासी घमासान, विधानसभा में गूंजेगा मामला

रांची: झारखंड में 7वीं से 10वीं जेपीएससी के जरिए बहाल किए गए डीएसपी अधिकारियों...

एआई के संभावित दुरुपयोग से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारत की भूमिका महत्वपूर्ण: डारियो अमोदेई

नयी दिल्ली : एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने बृहस्पतिवार को...

खबरें और भी हैं...