Latest Newsझारखंडचोर-उचक्का नहीं, जो आज नोटिस दिया और कल बुला लिया: हेमंत सोरेन

चोर-उचक्का नहीं, जो आज नोटिस दिया और कल बुला लिया: हेमंत सोरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: (Chief Minister Hemant Soren) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्थानीय पुलिस स्टेडियम में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली।

उन्होंने कहा कि वह राज्य के CM हैं, कोई चोर-उचक्का नहीं कि उन्हें केन्द्र सरकार के इशारे पर ईडी के दफ्तर में आज नोटिस दिया और कल बुला लिया।

भाजपा की किसी चालबाजी से हेमंत सरकार डरने वाली नहीं है

सोरेन ने कहा कि भाजपा झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के अनवरत विकास कार्य को देखकर घबरा गयी है। विरोधियों में बुखार आ गया है।

यही वजह है कि वे लोग षड्यंत्र के जरिये राज्य की चुनी हुई गठबंधन की सरकार को गिराने-डराने और धमकाने में जुट गए हैं। इसके लिए केन्द्रीय जांच एजेंसियों (Agencies) का सहारा लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ऐसी राजनीतिक पहले न कभी सुनी थी और न कभी देखी थी। साथ ही कहा कि भाजपा की किसी चालबाजी से हेमंत सरकार डरने वाली नहीं है।

भाजपा को शिकस्त देकर आदिवासी विरोधी होने का करारा जवाब देगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता ने भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार में से एक इंजन को कबाड़ में फेंक दिया है। अब भाजपा जात और धर्म के नाम पर सिर्फ जहर उगल रही है।

महंगाई की बात आज किसी से छिपी नहीं है। अगले चुनाव में भी एक बार फिर लोकतंत्र भाजपा (Democracy BJP) को शिकस्त देकर आदिवासी विरोधी (Anti-Tribal) होने का करारा जवाब देगा।

इस मौके पर आयुक्त जटाशंकर चौधरी, DIG राजकुमार लकड़ा, उपयुक्त ऐ डोडे, SP चंदन कुमार सिन्हा, DDC मेघा भारद्वाज, सदर SDO राजेश कुमार साह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...