Latest NewsUncategorizedअनुपम खेर को नहीं मिला अपनी ही फिल्म 'ऊंचाई' का टिकट

अनुपम खेर को नहीं मिला अपनी ही फिल्म ‘ऊंचाई’ का टिकट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: फिल्म अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) सोशल मीडिया (social media) पर काफी सक्रिय रहते हैं। अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म ऊंचाई (Film Uunchai) को लेकर चर्चा में हैं।

11 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में अनुपम खेर के साथ परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), बोमन ईरानी (Boman Irani), डैनी डेन्जोंगप्पा (Danny Denzongappa), नफीसा अली सोढ़ी (Nafisa Ali Sodhi), नीना गुप्ता (Neena Gupta) और सारिका (Sarika) अहम भूमिका में हैं।

Anupam Kher

पहली बार असफलता में सफलता दिखी : अनुपम खेर

फिल्म की रिलीज के बाद से इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हर कोई इस फिल्म की जमकर तारीफ़ कर रहा है।

इस बीच हाल ही फिल्म के अहम किरदार अनुपम खेर इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे, लेकिन हाउसफुल (Housefull) होने की वजह से उन्हें फिल्म की टिकट ही नहीं मिल पाई।

अनुपम खेर ने इस दौरान का पूरा वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ”मुझे अपनी फिल्म ऊंचाई का टिकट नहीं मिला।

पहली बार असफलता में सफलता दिखी। मैं कहीं खुशी के मारे पागल न हो जाऊं। कुछ भी हो सकता है। हा हा हा। जय हो।”

इस वीडियो में अनुपम खेर मुंबई के किसी थिएटर (Theater) के बाहर अपनी फिल्म ‘ऊंचाई’ की टिकट खरीदने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

Anupam Kher

फिल्म ऊंचाई एक पारिवारिक फिल्म है

जब वो टिकट काउंटर पर पहुंचते हैं तो वहां खड़ा शख्स उनसे कहता है, ”सर एक भी टिकट नहीं मिल पाएगी, शो हाउसफुल है।”

अनुपम उससे कहते हैं, ”मैंने इस फिल्म में काम किया है, एक टिकट तो अरेंज करो।” ये सुनने के बाद वो शख्स फिर से मना कर देता और कहता है, ”शो हाउसफुल है।”

फिर टिकट काउंटर से निकलकर अनुपम सीधे सूरज बड़जात्या के पास जाते हैं और कहते हैं, ”सब फुल है सर, टिकट नहीं मिल रही है।” ये सुनने के बाद दोनों वहां से चले जाते हैं।

Anupam Kher

बॉलीवुड के मंझे हुए सितारों से सजी फिल्म ऊंचाई (Film Uunchai) एक पारिवारिक फिल्म है, जो चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। राजश्री प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) ने किया है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...