HomeUncategorizedगिलक्रिस्ट क्रिकेट इतिहास के सफलतम विकेटकीपर में शुमार, मना रहे अपना 51वां...

गिलक्रिस्ट क्रिकेट इतिहास के सफलतम विकेटकीपर में शुमार, मना रहे अपना 51वां जन्मदिन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) आज अपना 51वां जन्मदिन (Birthday) मना रहे हैं।

गिली नाम से प्रसिद्ध गिलक्रिस्ट क्रिकेट इतिहास के सफलतम विकेटकीपर (Wicket Keeper) में शुमार हैं। दूसरी तरफ बल्लेबाजी में भी इन्होंने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

वह टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में सबसे ज्यादा रन (5,570) और सर्वाधिक शतक (17) बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। यही नहीं इनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले छक्कों का शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

गिलक्रिस्ट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) में दूसरे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर हैं। उन्होंने 396 मैचों में 905 शिकार किए हैं। इस बीच उन्होंने 813 कैच और 92 स्टंपिंग की हैं।

खेल के साथ ही इस दिग्गज क्रिकेटर ने अपनी ईमानदारी का भी लोहा मनवाया है जिसने सबको अपना मुरीद बना लिया।

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं

इसका एक नमूना 2003 विश्व कप (World Cup) के दौरान मिला जब वह श्रीलंकाई गेंदबाज की अपील के बाद अंपायर के नॉटआउट करार दिए जाने के बावजूद पवेलियन लौट गए थे। ऐसा वाकया एक बार नहीं बल्कि कुल 12 बार हुआ जब गिलक्रिस्ट खुद आउट मांगकर पवेलियन लौटे गए हों।

गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीन विश्व कप (1999, 2003 और 2007) जीतने वाले खिलाड़ी हैं। वह अब भी विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

उन्होंने 2007 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 104 गेंदो पर ताबड़तोड़ 149 रन बनाए थे जो विश्व कप (World Cup) फाइनल का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...