Homeझारखंडझारखंड में 14 साल के बच्चे ने वीडियो गेम हारने पर की...

झारखंड में 14 साल के बच्चे ने वीडियो गेम हारने पर की खुदकुशी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पश्चिमी सिंहभूम: चक्रधरपुर के रेलवे कॉलोनी (Railway Colony) में वीडियो गेम (Video game) में हारने से परेशान 14 वर्षीय बच्चे ने खुदकुशी (Suicide) कर ली।

रेलवे कॉलोनी निवासी एस श्रीधर का पुत्र एम शिवेन ऑनलाइन वीडियो गेम (Online Video Games) खेल रहा था। इस दौरान उसे हार का सामना करना पड़ा। इससे परेशान होकर घर में फंदे पर लटक गया।

इस घटना से माता-पिता को गहरा सदमा लगा है। दोनों बदहवास और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चक्रधरपुर के रेलवे कॉलोनी में वीडियो गेम में बार बार हारने के चलते परेशान होकर 14 वर्षीय बच्चे ने फांसी लगा ली। एस श्रीधर के बेटे शिवेन ऑनलाइन वीडियो गेम खेलते हुए आत्महत्या की।

परिवार के लोग उसे वीडियो गेम (Video Games) नहीं खेलने के लिए समझाते थे, लेकिन वह मानता नहीं था। बच्चा इतना बड़ा कदम उठा लेगा परिवार के किसी सदस्य ने सोचा नहीं था।

video game suicide

घटना के समय भी ON था वीडियो गेम

बताया जाता है कि माता पिता के ड्यूटी चले जाने के बाद शिवेन दरवाजा बंद करके वीडियो गेम (Video Games) खेल रहा था। घटना का पता तब चला जब दोपहर में जब उसके पिता एस. श्रीधर घर पहुंचे और दरवाजा खोलने के लिए बेटे को आवाज लगाई।

काफी देर तक आवाज लगाते रहने के बाद भी जब शिवेन ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्हें डर लगने लगा। उन्होंने किसी तरह कमरे की खिड़की को खोला।

कमरे में बच्चे को फांसी के फंदे से झूलता देख वह जोर-जोर से चिखने लगे। पिता की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजे को तोड़ा।

आनन फानन में एम. शिवेन को चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल (Railway Hospital) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि वीडियो गेम आन था।

पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की है। लड़का तबियत खराब होने की बात कह कर स्कूल नहीं गया था।

गेम खेलते-खेलते कभी हंसता और कभी मायूस हो जाता

परिवार वालों का कहना है कि वह हमेशा ऑनलाइन गेम (Online Games) खेलता था। गेम खेलते-खेलते कभी हंसता और कभी मायूस हो जाता था। परिवार के लोग उसे समझाते भी थे, लेकिन वह इतना बड़ा कदम उठायेगा, किसी ने सोचा भी नहीं था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...