Homeझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज उद्घाटन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज उद्घाटन

Published on

spot_img

जमशेदपुर: जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज (Railway Overbridge) शीघ्र ही बनकर तैयार हो जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Health Minister Banna Gupta) व जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि जनवरी तक इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) करेंगे।

शनिवार को मंत्री ने विधायक के साथ निर्माण स्थल का जायजा लिया। मंत्री ने बताया कि जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें (Street Lights) लगाई जाएंगी।

लोगों ने ओवरब्रिज पर लाइट का प्रावधान नहीं होने की शिकायत मंत्री से की। इस बारे में उन्होंने DC विजया जाधव से बात की। इसके अलावा रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक ही एक पार्क का भी निर्माण कराया जाएगा।

CM हेमंत सोरेन से की बात

बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने कहा कि विधायक मंगल कालिंदी एवं इलाकों के लोगों ने ओवर ब्रिज को जल्द बनवाने को कहा था। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की।

मुख्यमंत्री (CM) ने पथ निर्माण विभाग के सचिव से बोल कर फंड (Fund) जारी कराया और इसका निर्माण कार्य तेजी से हो सका। इससे पहले उन्होंने विधायक के साथ जुगसलाई की ओर से आरओबी पर चढ़कर निरीक्षण किया और थाने की उतरे।

यहां दोनों ने स्थानीय जनता से संवाद किया। दोनों जनप्रतिनिधियों (Public Representatives) को कई सुझाव दिये। मंत्री ने कहा कि राखड़ मैदान के विकल्प के रूप में खेल के एक मैदान एवं पार्क (Park) के निर्माण हेतु रेलवे एवं जुस्को को आग्रह किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान गोविंद दोदराजका, कमल किशोर अग्रवाल, वीणा खीरवाल, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, उमेश खीरवाल, मो जमील, मो. जाहिद, मो. इम्तियाज, मो इमरान, लिपु शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, पंकज अग्रवाल, पीयूष गोयल, गिरधारी लाल शर्मा, नरेश खीरवाल, सुशीला खीरवाल उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

इस बार कड़ाके की ठंड! La Nina लाएगा सर्दी का सितम, IMD और Skymet ने दी चेतावनी

This time it will be very cold!: देश में इस साल ठंड का कहर...

हजारीबाग में नक्सल अभियान में बड़ी सफलता! 1 करोड़ इनामी सहदेव सोरेन समेत 3 नक्सली ढेर

Big success in Naxal operation in Hazaribagh!: झारखंड के हजारीबाग जिले में चल रहे...

झारखंड के Ex-IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति के सचिव, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Jharkhand News: झारखंड कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी अमित खरे को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन...

तिरुपति सम्मेलन में कल्पना सोरेन ने महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

Jharkhand News: आंध्र प्रदेश के पवित्र तीर्थ तिरुपति में आयोजित दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय...

खबरें और भी हैं...