इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : जिले के झुमरी तिलैया में एक बार फिर एक डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। यहाँ इलाज में डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक व्यझक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय डोम के रूप में की गई है। वह तिलैया थाना क्षेत्र के बजरंग नगर का रहने वाला था।

सुई लगते ही मरीज ने तोड़ा दम

घटना के संबंध में बताया जाता है कि संजय डोम (45) सर्दी खांसी और बुखार का इलाज कराने बजरंग नगर स्थित द्विवेदी मेडिकल गया हुआ था, जहां डॉक्टर एसपी द्विवेदी ने उपचार के क्रम में संजय को एक एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाया। हालांकि जब संजय को सुई लगाया जा रहा था तो उसके परिजनों ने पहले जांच कर सुई लगाने की बात कही।

लेकिन डॉक्टर ने कहा कि चिकित्सक मैं हूं मुझे पता हैं कौन सा इंजेक्शन लगाना हैं और कौन सा नहीं लगाना हैं। इधर डॉक्टर के सुई लगाते ही मरीज की तबियत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर बाद मरीज ने दम तोड़ दिया। इधर मरीज की मौत के बाद डॉक्टर एसपी द्विवेदी क्लीनिक छोड़कर मौके से फरार हो गए।

डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग

मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और क्लीनिक में तोड़-फोड़ की। मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगों ने घंटों सड़क जाम कर विरोध जताया व डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग की। घटना की सूचना के बाद तिलैया पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article