Homeझारखंडधनबाद में सर्व धर्म सामूहिक विवाह का आयोजन, शादी के बंधन में...

धनबाद में सर्व धर्म सामूहिक विवाह का आयोजन, शादी के बंधन में बंधे 80 जोड़े

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: जिले में सर्व धर्म सामूहिक विवाह समिति (All Religion Group Marriage Society) की ओर से रविवार को अस्सी जोड़े का विवाह गोल्फ ग्राउंड स्टेडियम (Golf Ground Stadium) में कराया गया।

इस दौरान पूरे गोल्फ ग्राउंड स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया गया। आज की इस आयोजन में सभी धर्म के लोग मौजूद रहे।

एक तरफ हिंदू रिति-रिवाज (Hindu customs) से दूल्हा दुल्हन का जयमाला कराया गया, वही दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय (Muslim Community) ने दूल्हा दुल्हन को मौलाना के द्वारा निकाह पढ़ाई गई।

ऐसा लग रहा था पूरा कोयलांचल (Coal Mine) इस आयोजन से सुहाना हो गया हो। कोई जात-पात नहीं सभी एक साथ जात-पात से ऊपर उठ कर भाईचारे का संदेश दे रहे थे।

धनबाद में सर्व धर्म सामूहिक विवाह का आयोजन, शादी के बंधन में बंधे 80 जोड़े- All religion mass marriage organized in Dhanbad, 80 couples tied the knot

टोटो रिक्शा से निकाली गई बारात

बताते चलें कि आयोजन की शुरुआत में सर्व प्रथम समिति के द्वारा अस्सी दूल्हे को टोटो रिक्शा से बारात निकाली गई, जो शहर का भ्रमण करते हुए Golf Ground पहुंचे।

इसके बाद समधी मिलन किया गया। साथ ही जयमाला का आयोजन किया गया। जिसमें दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को जयमाला पहना कर परिणय सूत्र में बंधे।

धनबाद में सर्व धर्म सामूहिक विवाह का आयोजन, शादी के बंधन में बंधे 80 जोड़े- All religion mass marriage organized in Dhanbad, 80 couples tied the knot

अब तक हजारों जोड़ों की हो चुकी है शादी

मौके पर सर्व धर्म समिति, महिला समिति (Women’s Committee), शक्ति मंदिर कमेटी, पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल एवं कई संगठन के लोग विवाह में आए और हजारों लोगों की उपस्थित रही।

सर्व धर्म समिति के आयोजक प्रदीप सिंह ने बताया कि पिछले सात सालों से हमारी समिति के द्वारा लगातार हजारों जोड़ों की शादी करा चुकी है। जिसमें सभी धर्म के लोग होते हैं।

इसमें कोई जात-पात नहीं होता है। हमलोग जात-पात से ऊपर उठ कर ये शादियां कराते हैं।

धनबाद में सर्व धर्म सामूहिक विवाह का आयोजन, शादी के बंधन में बंधे 80 जोड़े- All religion mass marriage organized in Dhanbad, 80 couples tied the knot

दहेज मुक्त शादी कराना संस्था का उद्देश्य

उन्होंने कहा कि आज अस्सी जोड़े की शादी कराई गई है। इसमें हिंदू, मुस्लिम (Muslim) के अलावा सभी जाति और धर्म के लोग मौजूद रहते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह की शादी कराने का हमलोग का मुख्य उद्देश्य यह है कि दहेज मुक्त हो। आज के आयोजन में सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे।

धनबाद में सर्व धर्म सामूहिक विवाह का आयोजन, शादी के बंधन में बंधे 80 जोड़े- All religion mass marriage organized in Dhanbad, 80 couples tied the knot

जानिए क्या बोले सामाजिक कार्यकर्ता सोहराब

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सोहराब ने कहा कि जिस तरह से सर्व धर्म समिति के द्वारा सामूहिक विवाह (Group Marriage) का आयोजन किया गया, ये अपने आप में मिशाल कायम करती है।

जो सभी धर्म के लोगों की बच्चे बच्चियां की शादी कराई जा रही है। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि समिति शादी तो करा देती है, लेकिन उसके पीछे उन लड़का या लड़की के जीवन में क्या कुछ घटना घटती है इसको देखनेवाला कोई नहीं है।

सर्व धर्म सामूहिक विवाह महिला समिति ने कहा कि इस तरह की आयोजन के लिए एक महीना पहले से इसकी तैयारी की जाती है। और पूरी विधि विधान से शादियां (Marriages) कराई जाती है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...