Homeक्राइमझारखंड में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 5 लाख का इनामी नक्सली...

झारखंड में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 5 लाख का इनामी नक्सली शीतल मोची गिरफ्तार

Published on

spot_img

रांची: सुरक्षाबलों (Security Forces) आज बड़ी कामयाबी (Great Success) मिली है। पांच लाख का इनामी नक्सली शीतल मोची (Naxalite Sheetal Mochi) को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है।

टॉप Maoist के सबजोनल कमांडर नक्सली शीतल मोची लातेहार के बालूमाथ का रहने वाला है। CPI Maoist संगठन के रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू का दाहिना हाथ रहा है।

शीतल मोची से पुलिस पूछताछ कर रहे

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि शीतल मोची लातेहार (Latehar) और लोहरदगा के सीमावर्ती इलाके में आया हुआ है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी (Raid) की गई और शीतल को गिरफ्तार (Arrest) किया गया।

झारखंड में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 5 लाख का इनामी नक्सली शीतल मोची गिरफ्तार

हालांकि गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अधिकारी भी फिलहाल कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शीतल मोची से पुलिस और सुरक्षाबल (Security Forces) के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

शीतल मोची प्रतिबंधित नक्सली संगठन CPI Maoist का सब जूनियर कमांडर

शीतल मोची की गिरफ्तारी लातेहार, लोहरदगा (Lohardaga) और चतरा सीमावर्ती के इलाके में सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

क्योंकि कुछ महीने पहले Security Forces ने लोहरदगा के बुलबुल इलाके में बड़ा अभियान चलाया था।

झारखंड में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 5 लाख का इनामी नक्सली शीतल मोची गिरफ्तार

जिसमें वो भागकर बच निकला था। शीतल मोची लातेहार और लोहरदगा (Latehar and Lohardaga) सीमावर्ती इलाके में सक्रिय था।

रेलवे के फ्रेट कॉरिडोर व लुकइया हमले में मुख्य आरोपी रहा है। इसके खिलाफ लातेहार, लोहरदगा और चतरा (Chatra) के थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।

शीतल मोची प्रतिबंधित नक्सली संगठन CPI Maoist का सब जूनियर कमांडर है। इसके खिलाफ पिछले कई महीनों से सुरक्षा बल अभियान चला रहे थे।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...