Homeबिहारबिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए चिराग पासवान ने अमित शाह...

बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए चिराग पासवान ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को बिहार (Bihar) की वर्तमान स्थिति (Present Situation) से अवगत कराते हुए पत्र लिखा है और बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

इस पत्र में चिराग ने लिखा, ‘महोदय, आप बिहार के दौरे पर हैं और यहां के ताजा हालात के बारे में जानते हैं। रामनवमी (Ram Navami) के दौरान बिहारशरीफ (Nalanda) और सासाराम में भड़की हिंसा की आग में बिहार जल रहा है।

राज्य सरकार और सुरक्षा व्यवस्था (Security System) इस हिंसा को रोकने में विफल रही है। इस वजह से लोग डरे हुए हैं। CM नीतीश से लोगों का विश्वास उठ चुका है। CM नीतीश से अब बिहार संभलने वाला नहीं है। प्रदेश के हित में लोक जनशक्ति पार्टी (Ramvilas) आपसे राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करती है।’

बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए चिराग पासवान ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी- Chirag Paswan wrote a letter to Amit Shah to impose President's rule in Bihar

कई छोटे-बड़े वाहनों में आग लगाई गई

बता दें कि इससे पहले खबर सामने आई थी कि बिहार सरकार ने रामनवमी उत्सव (Ram Navami Festival) के दौरान हिंसा के बाद नालंदा जिले में इंटरनेट सेवाओं (Internet Services) के निलंबन को 4 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।

बिहार के नालंदा (Nalanda) में रामनवमी के जुलूस को लेकर हिंसा, पथराव और आगजनी हुई थी। इस दौरान कई छोटे-बड़े वाहनों में आग लगाई गई और दुकानों में भी तोड़फोड़ हुई। इस दौरान कुछ लोगों को गोली भी लगी और कई घायल हुए।

बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए चिराग पासवान ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी- Chirag Paswan wrote a letter to Amit Shah to impose President's rule in Bihar

नालंदा CM नीतीश कुमार का गृह जिला

नालंदा CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का गृह जिला है। शुक्रवार के दिन भी यहां रामनवमी (Ram Navami) की यात्रा के दौरान उपद्रव, हिंसा, फायरिंग, तोड़फोड़ व आगजनी देखने को मिली थी।

वहीं शनिवार को भी यहां हिंसा (Violence) भड़क गई थी। इस दौरान कई राउंड्स गोलीबारी की बात सामने आई थी। पुलिस व प्रशासन की टीम हालात कंट्रोल करने की कोशिश में जुटी है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...