Homeझारखंडरांची पुलिस ने चान्हो की युवती को राजस्थान से कराया मुक्त, डेढ़...

रांची पुलिस ने चान्हो की युवती को राजस्थान से कराया मुक्त, डेढ़ लाख में बेच देने का…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: 18 साल की चान्हो की जिस युवती को नौकरी (Job) का झांसा देकर राजस्थान (Rajasthan) में किसी व्यक्ति के हाथों डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया गया था, उसे रांची पुलिस ने मुक्त करा लिया है।

मानव तस्करों ने यह घिनौना काम किया था। युवती को रेस्क्यू (Rescue) करने के लिए रांची पुलिस (Ranchi Police) की एक टीम राजस्थान में 3 दिनों से काम कर रही थी।

मानव तस्कर गिरोह के 3 लोगों को पहले किया गया था गिरफ्तार

इस मामले में मानव तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को पहले ही धर दबोचा था। इनमें एक महिला भी शामिल है।

जिन तीन मानव तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनमें प्रतिमा देवी, अनिल और युसूफ अंसारी शामिल हैं।

तीनों आरोपियों ने पुलिस के सामने युवती को राजस्थान में बेचने की बात स्वीकार की थी।

राजस्थान के रहने वाले चेतन सैनी नाम के व्यक्ति ने डेढ़ लाख रुपए में अपने भांजे के लिए युवती को खरीदा था।

राजस्थान से रांची के लिए रवाना हो चुकी पुलिस की टीम

जानकारी के अनुसार, लड़की के गायब होने को लेकर रांची के कोतवाली थाने में स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।

रांची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने युवती को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, युवती को रेस्क्यू करने के बाद रांची पुलिस की टीम राजस्थान से रांची के लिए रवाना हो चुकी है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...