Latest Newsझारखंडलोहरदगा PDJ ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

लोहरदगा PDJ ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लोहरदगा: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (Principal District & Sessions Judge) सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर पाल (Rajendra Bahadur Pal) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) और मेगा विधिक सशक्तिकरण कैंप के आयोजन को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।

बैठक में DC सह डालसा उपाध्यक्ष डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण, DDC समीरा एस, SDO अरविंद कुमार लाल, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक खलको डालसा सचिव व निबंधक राज कल्याण उपस्थित थे।

बैठक में 13 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत और 27 मई को होने वाले मेगा विधिक सशक्तिकरण कैंप के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

निष्पादन न्यायालय स्तर पर किया जाएगा

बैठक में PDJ ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा प्रिलिटिगेशन मामलों का निष्पादन किया जाय।

इसके अलावा न्यायालय स्तर पर सिविल प्रकृति के सभी मामले, बिजली, सुलहनीय आपराधिक मामले, पारिवारिक मामले, भरण-पोषण, चेक बाउंस के मामले, मनी रिकवरी से संबंधित मामले पानी, वन अधिनियम के मामले, उत्पाद विभाग से संबंधित मामले, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम के मामलों के साथ अन्य मामलों से संबंधित वादों का निष्पादन किया जाएगा।

ऐसे 573 मामलों को चिन्हित किया गया है, जिसका निष्पादन न्यायालय स्तर पर किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

खबरें और भी हैं...

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...