पलामू में कार और ऑटो की टक्कर में किशोर की मौत, छह जख्मी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग NH-75 (Ranchi-Daltonganj Main Road NH-75) पर सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया पेट्रोल पंप  के आगे तीखे मोड़ पर शुक्रवार अपराह्न चार बजे के करीब स्पोर्ट्स कार और एक ऑटो में जोरदार भिड़ंत (Sports Car and An Auto Accident) हो गई।

इसमें टेम्पो पर सवार एक 14 साल के बालक की मौत (Death) हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। कार में सवार दो लोगों को चोटें आईं हैं।

सभी घायलों को तुंबागडा के नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

टेंपो और कार क्षतिग्रस्त हो गए

बताया जाता है कि बिहार नंबर से पंजीकृत फोर्ड कार (BRO 6BD 0902) तेज गति से डालटनगंज की ओर से रांची की ओर जा रही थी और विपरीत दिशा मनिका से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद टेंपो 15 मीटर दूर हवा में उड़ते हुए खेत में जा गिरा। टेंपो और कार क्षतिग्रस्त हो गए।

बकोरिया पंचायत के मुखिया संतोष उरांव सहयोगियों के साथ सभी घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे।

सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया

घायलों में टेंपो चालक अशोक राम ग्राम भलवही के अलावा हडही टोला बकोरिया के मुनेश्वर उरांव तथा लातेहार जिले के ग्राम मनहनिया गांव के सरमोद उरांव और एक महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी सामाजिक कार्यकर्ता भोला प्रसाद, मोहम्मद अकबर अंसारी, कमलेश प्रसाद ने बताया कि दोनों वाहनों में टक्कर जोरदार हुई।

आवाज सुनकर घटनास्थल पर दौड़ पड़े। सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया। ऑटो मनिका बाजार से सवारी लेकर डालटनगंज (Daltonganj) की ओर आ रहा था।

Share This Article