Homeझारखंडकोडरमा पुलिस ने रांची से कुख्यात बदमाश बबलू राय को किया गिरफ्तार

कोडरमा पुलिस ने रांची से कुख्यात बदमाश बबलू राय को किया गिरफ्तार

Published on

spot_img

रांची: कोडरमा पुलिस (Koderma Police) ने रांची पुलिस के सहयोग से रातू क्षेत्र से कुख्यात अपराधी बबलू राय (Criminal Bablu Rai) को गिरफ्तार किया है। वह जयनगर थाना का वांछित है। बबलू कोडरमा जिले के कई थानों में दर्ज 12 से ज्यादा कांडों में आरोपित रह चुका है।

पूर्व में कोडरमा पुलिस ने बबलू राय पर CCA भी लगाया था। इससे पूर्व बबलू राय को 2017 में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।

रातू थाना क्षेत्र से बबलू राय गिरफ्तार

कुछ सालों तक जेल में रहने के बाद बबलू को जमानत मिल गई थी। तीन जनवरी, 2021 को बबलू राय (Bablu Rai) को हथियार की डिलीवरी करने पहुंचने की सूचना पर कोडरमा पुलिस ने थर्मल पावर प्लांट के फोरलेन चौक से गिरफ्तार किया था।

उस पर कोडरमा के जयनगर, तिलैया, डोमचांच थाना, चतरा और गोमो रेल थाना में कई मामले दर्ज हैं।

रातू थाना प्रभारी ने शनिवार को बताया कि कोडरमा पुलिस ने रातू थाना क्षेत्र से बबलू राय को गिरफ्तार किया। वह कुख्यात अपराधी है। इसके ऊपर कई मामले दर्ज हैं। कोडरमा पुलिस (Koderma Police) उसे साथ लेकर चली गयी।

spot_img

Latest articles

पलामू के पांडू में मछली मारने के बहाने बाइक की चोरी, 3 गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के पांडू क्षेत्र के मुरूमातू में मछली मारने...

झारखंड विधानसभा ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास किया, सर्वसम्मति से मंजूरी

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) के अंतिम दिन गुरुवार को...

पलामू में 19 बालू घाटों की E-Auction शुरू, 5 साल के लिए नीलामी!

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में कैटेरी-2 के 19 चिन्हित बालू घाटों की...

निलंबित IAS विनय चौबे मामले में ACB ने Case Diary नहीं की पेश, 6 सितंबर को अगली तारीख

Jharkhand News: हजारीबाग के डिप्टी कमिश्नर (DC) रहते हुए सेवायत भूमि घोटाले (Sewaay Land...

खबरें और भी हैं...