बोकारो में 75वें गणतंत दिवस की तैयारियां, परेड का अभ्यास शुरु

झारखंड के बोकारो (Bokaro) में 75 वें. गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस सिलसिले में बुधवार को सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में परेड (Parade) का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

75th Republic Day : झारखंड के बोकारो (Bokaro) में 75 वें. गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस सिलसिले में बुधवार को सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में परेड (Parade) का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ।Image

इन्होंने ने किया परेड का निरीक्षणImage

परेड का निरीक्षण उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Kuldeep Chaudhary) एवं पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने किया। परेड के निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उपायुक्त व SP ने मुख्य समारोह के कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए परेड से संबंधित कई दिशा – निर्देश दिए।Image

ये रहे मौजूद

मौके पर उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी.,अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवानिया, अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पूनम मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालको, सिटी DSP कुलदीप कुमार,SDPO चास पुरूषोत्तम कुमार,विशेष कार्य पदाधिकारी कुमार कनिष्क, मेजर जोय प्रभाकर लकड़ा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।Image

Share This Article