HomeUncategorizedवंदे भारत मानकों के अनुरूप बदले जाएंगे 40000 सामान्य रेल डिब्बे, सीतारमण...

वंदे भारत मानकों के अनुरूप बदले जाएंगे 40000 सामान्य रेल डिब्बे, सीतारमण ने…

Published on

spot_img

Nirmala Sitharaman Said on Vande Bharat: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार को कहा कि 40,000 सामान्य रेल डिब्बों को “वंदे भारत” मानकों के अनुरूप बदला जाएगा और तीन प्रमुख आर्थिक रेल गलियारा कार्यक्रम क्रियान्वित किए जाएंगे।

वित्त मंत्री ने लोकसभा (Lok Sabha) में 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि तीन प्रमुख आर्थिक रेल गलियारा कार्यक्रम क्रियान्वित किए जाएंगे जिसके परिणामस्वरूप, अधिक यातायात वाले गलियारों में भीड़ कम होने से यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार लाने में भी मदद मिलेगी और यात्री सुरक्षा एवं यात्रा की रफ्तार बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री गति शक्ति के तहत इन परियोजनाओं की पहचान की गई

उन्होंने कहा कि समर्पित मालभाड़ा गलियारों के साथ-साथ तीन आर्थिक गलियारा कार्यक्रमों से GDP (सकल घरेलू उत्पाद) की विकास दर बढ़ेगी तथा रसद व्यवस्था संबंधी लागत में भी कमी आएगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि तीन प्रमुख आर्थिक रेल गलियारा कार्यक्रम क्रियान्वित किए जाएंगे जिनमें ऊर्जा, खनिज एवं सीमेंट गलियारा, पत्तन संपर्क गलियारा और अधिक यातायात वाले गलियारे शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ बहुविध मॉडल वाले संपर्क (Connectivity) को संभव बनाने के लिए प्रधानमंत्री गति शक्ति के तहत इन परियोजनाओं की पहचान की गई है। इनसे रसद व्यवस्था संबंधी कार्यकुशलता बढ़ेगी और लागत में कमी आएगी।’’

वित्त मंत्री (Finance Minister) ने कहा कि यात्रियों की सुविधा, आराम और सुरक्षा बढ़ाने के लिए 40, 000 सामान्य रेल डिब्बों को “वंदे भारत” मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...