Homeझारखंडचाईबासा की कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने थामा BJP का दामन, बाबूलाल...

चाईबासा की कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने थामा BJP का दामन, बाबूलाल मरांडी ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

MP Geeta Koda Joined BJP: चाईबासा (Chaibasa) से कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा सोमवार को BJP में शामिल हो गईं। BJP के प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Image

मौके पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है। सबको साथ लेकर चलने की बात करने वाली पार्टी में केवल एक परिवार का कब्जा है।

उन्होंने कहा कि वे वहां असहज हो रही थीं। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री Narendra Modi की कार्यशैली से प्रभावित हैं। BJP के नेतृत्व में ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। साथ ही कहा कि BJP से जुड़कर जनहित के काम करती रहूंगी।

Image

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प पूरा होता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं का सम्मान नहीं करती। उन्होंने झारखंडी भावनाओं की कद्र नहीं की। केवल गीता कोड़ा ही नहीं, बल्कि कई अन्य दिग्गज नेताओं ने नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प पर भरोसा किया और पार्टी ज्वॉइन की है।

Image

प्रदेश BJP अध्यक्ष Babulal Marandi ने कहा कि गीता कोड़ा जनता की सेवा करती रही हैं। दो बार विधायक रहीं। वर्ष 2019 में सांसद बनीं। कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष भी रहीं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की सरकार राज्य में है, उसे छोड़कर गीता कोड़ा ने BJP का दामन थामा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता कि वहां काम करना कितना मुश्किल रहा होगा। साथ ही भरोसा जताया कि गीता कोड़ा के आने से पार्टी न केवल कोल्हान, बल्कि पूरे प्रदेश में और मजबूत होगी।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...