HomeUncategorizedमुख्तार अंसारी का जनाजा उठने से पहले बेटे ने पापा की मूछों...

मुख्तार अंसारी का जनाजा उठने से पहले बेटे ने पापा की मूछों पर दिया ताव

Published on

spot_img

Mukhtar Ansari Death: पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के शव को शनिवार को गाजीपुर जिले के उनके पैतृक निवास युसूफपुर मोहम्मदाबाद के करीब कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक (Laid to Rest) कर दिया गया। मुख्तार अंसारी के जनाजे में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

शनिवार की सुबह से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ती गई।

उधर, मूछों से पहचाने जाने वाले Mafia Don मुख्तार अंसारी के बेटे ने जनाजा उठने से पहले पिता की मूछों पर बल दिया। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें बेटा अपने पिता मुख्तार अंसारी की मूछों को ताव देता नजर आ रहा है।

नम आंखों से उमर अंसारी ने अपने पिता की मूंछों को आखिरी बार ताव दिया।

DIG डाक्टर ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मुख्तार अंसारी का अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। परिजनों से लगातार वार्ता कर यह कार्रवाई पूरी की गई। इस दौरान ग्रुप में लोग आते रहे।

कब्रिस्तान में उनके परिवार के 50 लोगों को अनुमति थी। कुछ खास लोगों को मिट्टी देने में शामिल किया गया। ज्यादातर लोग कब्रिस्तान के बाहर जुटे थे।

लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्तार के बेटे उमर ने खुद माइक ले लिया। उसने लोगों से पीछे हटने की अपील की, साथ ही लोगों को शांति बनाने की भी अपील की।

भारी पुलिस बल और लोगों के हुजूम के बीच मुख्तार अंसारी को दफन कर दिया गया। अंतिम विदाई के समय मुख्तार के स्वजन में उनके बड़े भाई अफजाल अंसारी, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, भतीजे मुहम्मदाबाद विधायक सुहेब अंसारी, बेटा उमर अंसारी सहित सभी ने मुख्तार की कब्र पर मिट्टी डाली।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...