Homeझारखंडसामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Teenager Gang Rape : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) करने वाले एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेजा गया और नाबालिग को बाल सुधर गृह भेज दिया गया है।

बताते चलें होली के समय इन तीनों ने मिलकर Gang Rape की योजना बनाई थी। जिसके बाद 29 मार्च को पहाड़िया मेला से लौट रही किशोरी के साथ रात में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बयान में कांड में संलिप्ता स्वीकार की है। अन्य अभियुक्तों के गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

उक्त बातें सदर SDPO JPN चौधरी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताई।

SDPO ने बताया की पुलिस को 1 अप्रैल को सूचना मिली कि सुंदर पहाडी थाना अंतर्गत गोलकुण्डा के जंगल मे एक किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस संदर्भ मे सुंदरपहाड़ी थाना कांड सख्या 16/24 सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दर्ज किया गया।

कांड मे त्वरित रूप से कार्रवाई के लिए SP नाथू सिंह मीना के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन किया गया। तदनुसार छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यो का संकलन कर तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया। जिन्होने कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया।

होली के मंगलवार हटिया से ही ये लोग दुष्कर्म (Rape) करने की योजना बनाए थे। जिसका अंजाम 29 मार्च की रात को पकड़ीखुटा के पहाडिया मेले के दिन दुष्कर्म कारित किया गया।

गिरफ्तार दो अभियुक्तो को माननीय न्यायलय के न्यायिक अभिरक्षा मे तथा एक निरुद्ध किशोर को बाल सुधारगृह भेजा जा रहा है। अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध छापामारी की जा रही है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...