Homeझारखंडबंगाल की खाड़ी में बना नया साइक्लोन, झारखंड में तीन दिनों तक...

बंगाल की खाड़ी में बना नया साइक्लोन, झारखंड में तीन दिनों तक होगी बारिश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Weather: मौसम के तेवर में हर बदलते दिन के साथ बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी झुलसाती गर्मी (Scorching Heat) और उमस लोगों को महसूस होती है तो अगले ही पल बादल भी धूप (Sunlight) के साथ लुकाछिपी खेलता हुआ दिख जाता है।

अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही बढ़ती गर्मी और Heat Wave को लेकर चेतावनी जारी की जा रही है। राज्य में कई जिलों में तापमान 41 डिग्री से अधिक हो गया है।

रांची मौसम केंद्र (Ranchi Weather Center) के अनुसार शनिवार को राज्य में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। सबसे अधिक तापमान सरायकेला-खरसावां जिले में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राज्य के पूर्वी भागों में सात से आठ अप्रैल को कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ जिलों में पड़ने की संभावना है।

रांची मौसम विभाग (Ranchi Meteorological Department) के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार राज्य के पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर उष्ण लहर की स्थिति देखी जा रही है। लेकिन, बंगाल की खाड़ी में बने Cyclone से लोगों को राहत मिलेगी।

अगले तीन दिनों में गरज के साथ बारिश होगी, जिससे गर्मी से थोड़ी निजात मिलेगी। रविवार को तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर के बीच हो सकती है।

नौ अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं तेज हवाएं (Strong Winds) चलेंगी। गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वज्रपात भी हो सकता है।

राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान इसमें चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...