Homeझारखंडइस बार चुनाव में जब्त हो जाएगी सीता सोरेन की जमानत, मथुरा...

इस बार चुनाव में जब्त हो जाएगी सीता सोरेन की जमानत, मथुरा प्रसाद ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sita Soren : Giridih लोकसभा सीट से ‘INDIA’ गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा महतो (Mathura Mahto) ने पेटरवार (Peterwar) में बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

इसमें पेटरवार व कसमार प्रखंड के JMM कार्यकर्ताओं ने मथुरा का स्वागत किया।

बैठक की अध्यक्षता कसमार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम व संचालन शक्तिधर महतो ने किया।

बैठक में मथुरा महतो ने कहा कि JMM संघर्ष से ही पैदा हुआ है। केंद्र में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तानाशाह सरकार है।

इस सरकार को इस बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

केंद्र ने कानून में अपने अनुसार बदलाव कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) को जेल में डाल दिया।

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Cm Arvind Kejriwal) को भी जेल में डाल दिया।

उन्होंने कहा कि BJP में शामिल होकर सीता सोरेन (Sita Soren) कह रही हैं कि उन्हें पार्टी में सम्मान नहीं मिलता था।

यदि ऐसा था तो वो तीन बार विधायक कैसे बनीं। इस बार चुनाव में सीता सोरेन (Sita Soren) की जमानत जब्त हो जाएगी।

बैठक में पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार बनते ही विपक्ष के पेट में दर्द होने लगा था।

साजिश का दौर लंबा चला और अंत में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जेल में डाल दिया गया।

लेकिन, माय और माटी से जुड़ी पार्टी और कार्यकर्ताओं का हिम्मत आज भी मजबूत है।

झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि आने वाले 20-25 वर्षों तक NDA की सरकार में वापसी नहीं होगी।

एक साजिश के तहत बिना सबूत के हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया। Bokaro जिला झामुमो अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने भी विचार व्यक्त किए।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...