HomeझारखंडBJP प्रत्याशी मनीष जायसवाल और कांग्रेस प्रत्याशी JP पटेल 1 मई को...

BJP प्रत्याशी मनीष जायसवाल और कांग्रेस प्रत्याशी JP पटेल 1 मई को करेंगे नामांकन, चुनावी सभा में ये बड़े नेता रहेंगे मौजूद

Published on

spot_img

Manish Jaiswal and JP Patel will file nomination on May 1 : हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए BJP प्रत्याशी मनीष जायसवाल (Manish Jaiswal) और इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी JP पटेल दोनों 1 मई को नामांकन करेंगे।

दोनों प्रत्याशियों समाहारमणालय (Collectorate) में उपायुक्त नैंसी सहाय के कार्यालय में नामांकन करेंगे। इस दिन दोनों ही पार्टी की ओर से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। वहीं नामकांन के दिन सभा और रैली का भी आयोजन होगा।

बताते चले इस दौरान नामांकन स्थल पर आने वाले उम्मीदवारों के काफिले में शामिल वाहन और कार्यकर्ता समाहरणालय स्थल से 100 मीटर की दूरी पर रहेंगे।

सभा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन समेत कई मंत्री रहेंगे मौजूद

कांग्रेस प्रत्याशी की चुनावी सभा का आयोजन जिला स्कूल मैदान में किया जाएगा।

इस सभा में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren), कल्पना सोरेन, कांग्रेस झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, रमेश्वर उरांव, सत्यानंद भोगता, इरफान अंसारी समेत कई मंत्री और विधायक के अलावा भाकपा माले, मासस, CPM, आप पार्टी के नेता शामिल होंगे।

वहीं जिला स्कूल मैदान (District School Ground) से शहर में रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा।

BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित ये नेता रहेंगे मौजूद

वहीं BJP प्रत्याशी मनीष जायसवाल के नामांकन के दिन आयोजित सभा में BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत BJP के कई राज्यसभा सांसद, विधायक और केंद्रीय नेता शामिल होंगे।

BJP प्रत्याशी की संकल्प सभा कर्जन ग्राउंड हजारीबाग में होगी। इसमें BJP के केंद्रीय व राज्य स्तरीय नेता संबोधित करेंगे साथ ही रोड शो कभी आयोजन किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...