HomeझारखंडCEO ने चौथे चरण के चुनाव के लिए EVM स्ट्रांग रूम का...

CEO ने चौथे चरण के चुनाव के लिए EVM स्ट्रांग रूम का किया मुआयना, किया गया सील

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

EVM Strong Room: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बाद सभी EVM Strong Room पहुंच चुके हैं। उन्हें विधिवत सील किया जा चुका है।

मतदान से लेकर EVM के स्ट्रांग रूम तक पहुंचने तक किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि चौथे चरण के मतदान प्रतिशत की फाइनल रिपोर्ट डिजिटल स्वरूप में अपडेट हो रही है।

रवि कुमार मंगलवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर के साथ संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सातवें चरण के चुनाव के लिए अब तक 68 लोगों ने नामांकन किया है। राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 22 नामांकन किया गया है। गोड्डा से सर्वाधिक 29 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू होने के बाद से अब तक 01 अरब 16 करोड़ 47 लाख की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गई है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी चौथे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण रहा : एवी होमकर

राज्य पुलिस के नोडल पदाधिकारी AV होमकर ने बताया कि व्यापक तैयारी से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी इस बार चौथे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण रहा। इस चरण का चुनाव पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण था।

उन्होंने बताया कि चौथे चरण के चुनाव से जुड़े नौ जिले घोर उग्रवाद प्रभावित थे। इनमें 1376 मतदान केंद्र नक्सल गतिविधियों (Naxal activities) से जुड़े थे। यह एक चुनौती थी। इससे निबटने के लिए चुनाव पूर्व से ही व्यापक तैयारी की गयी थी।

होमकर ने बताया कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF), राज्य पुलिस, कोबरा और जगुआर के जवानों ने लगातार इलाके में गश्त लगाकर उग्रवादियों के Movement को बाधित कर दिया था।

राज्य स्तर पर इसकी लगातार Monitoring की जा रही थी। चौथे चरण के चुनाव से जुड़े पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार की पुलिस के साथ समन्वय बना कर काम किया गया।

होमकर ने बताया कि 35 Inter State Check Post बनाये गये थे और 85 जगह बार्डर को सील किया गया था। इसका परिणाम यह निकला कि 24 स्थानों पर मतदाता पहली बार अपने निवास स्थान के पास शांतिपूर्ण ढंग से मतदान में हिस्सा ले पाये।

इन 24 स्थानों में गुमला के 13, गढ़वा का एक, Chaibasa के आठ और Simdega के दो मतदान केंद्र शामिल थे। उन्होंने बताया कि चौथे चरण के मतदान के दौरान कुल 12 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 10 आदर्श आचार संहिता के उल्लघन के और दो मामले मामूली झड़प के हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...