Homeझारखंडअचानक मौसम ने बदली करवट, झमाझम शुरू हो गई बारिश, ठनका ने...

अचानक मौसम ने बदली करवट, झमाझम शुरू हो गई बारिश, ठनका ने ली दो बच्चों की जान

Published on

spot_img

Jhakhand Weather : रविवार को दिन में गर्मी सता रही थी। दोपहर के बाद राजधानी Ranchi में लगभग 3 बजे अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई।

हालांकि सोमवार को सुबह से ही फिर गर्मी तेज रही, लेकिन दोपहर आते-आते गर्मी नरम हो गई। रांची के अलावा Jharkhand के विभिन्न इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई।

राज्य के अलग-अलग क्षेत्र में ठनके की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत (Death) हो गई। पांच लोग झुलस गए।

मृतकों में चान्हो निवासी छात्र 15 वर्षीय राज उरांव और Ramgarh का गिद्दी निवासी 10 वर्षीय नीरज शामिल हैं।

रांची में 25.2 मिमी बारिश

रांची में तेज हवा के साथ 25.2 मिमी बारिश के कारण शहर की सड़कों पर काफी देर तक जलजमाव रहा, जिससे आवागमन में परेशानी हुई। कई सड़कें जाम रहीं।

कई जगहों पर पेड़ की डालियां टूटकर बिजली तार पर गिर गईं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था चरमराई रही। विभिन्न इलाके घंटों अंधेरे में रहे। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले चार दिन बीच-बीच में बादल छाएंगे और आंधी एवं बारिश का भी सिलसिला जारी रहेगा।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, रांची व आसपास के क्षेत्रों में अगले चार दिन गरज के साथ हल्की बारिश होगी।

पलामू प्रमंडल व आसपास को छोड़कर राज्य के विभिन्न भागों में सोमवार को भी बारिश हो सकती है।

spot_img

Latest articles

दक्षिण पूर्व रेलवे में बड़ा बदलाव: टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित

Jharkhand News: दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर से चलने वाली और उससे होकर गुजरने...

जमशेदपुर में नई शिक्षा नीति के खिलाफ छात्राओं का उग्र प्रदर्शन

Jharkhand News: जमशेदपुर में नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत अंगीभूत कॉलेजों से...

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर निशार हसन दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट

Jharkhand News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने पहली बार लुक आउट सर्कुलर...

बंधु तिर्की ने दिल्ली में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने मंगलवार को नई दिल्ली...

खबरें और भी हैं...