Homeझारखंडझारखंड में मानसून ने की दस्तक, यहां होगी झमाझम बारिश

झारखंड में मानसून ने की दस्तक, यहां होगी झमाझम बारिश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Monsoon has arrived in Jharkhand : लंबे समय तक भीषण गर्मी झेलने के बाद मानसून पूर्व की झमाझम बारिश (Raiin) ने लोगों को बड़ी राहत दी।

राज्य के संताल परगना वाले इलाके में 25 जून तथा 26 जून को संताल के साथ-साथ राजधानी रांची और आसपास के इलाके में भी भारी बारिश का अनुमान है।

24 जून को राज्य के कई स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 25 जून को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है।

रांची मौसम विभाग (Ranchi Meteorological Department) के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि 26 जून को संताल के साथ-साथ राजधानी और आसपास वाले इलाकों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश को लेकर ‘Yellow Alert’ किया गया है।अभी मानसून संताल परगना वाले इलाके में ही सक्रिय है।

अरब सागर से आने वाली मानसून की हवा कोल्हान के करीब पहुंच गयी है। अगले दो-तीन दिनों में इसका असर दिख सकता ह। मानसून और कई जिलों में प्री मानसून बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है।

पलामू प्रमंडल के कुछ जिलों को छोड़ शेष जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे चला गया है।केवल डालटनगंज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के आसपास रिकार्ड किया गया। वहीं, सिमडेगा में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। कोलेबिरा में 80 मिमी के आसपास बारिश हुई।

तेनुघाट में 55 तथा गिरिडीह में भी 50 मिमी के आसपास बारिश हुई। पिछले 25 घंटे में राजधानी के टाटीसिलवे में भी अच्छी बारिश हुई। बारिश और बादल छाये रहने के कारण राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेसि के आसपास रहा।

नगर विकास विभाग बारिश में होनेवाले जल जमाव को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री के सचिव सह नगर विकास विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने सभी शहरी निकायों को जल जमाव रोकने की योजना बनाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने नाले-नालियों की सफाई कराते हुए जल-जमाव की समस्या की रोकथाम के उपाय करने के लिए योजना बना कर काम करने का निर्देश दिया है। नगर विकास सचिव ने निकायों को जल-जमाव से निपटने के लिए नालियों की सफाई करने का भी निर्देश दिया है।

spot_img

Latest articles

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...

खबरें और भी हैं...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...