Homeझारखंडजमशेदपुर में युवक को मारी गोली, हिरासत में दो युवक

जमशेदपुर में युवक को मारी गोली, हिरासत में दो युवक

Published on

spot_img

Youth Shot in Jamshedpur : जिले के जुगसलाई थाना (Jugsalai Police station) क्षेत्र अंतर्गत बलदेव बस्ती निवासी करण सिंह (19) को पुराने विवाद में एक युवक ने रविवार सुबह गोली मार दी। गोली करण के सिर में लगी।

इसके बाद वारदात में शामिल युवकों ने ही करण को टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) के ICU में भर्ती कराया। करण की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि बलदेव बस्ती स्थित घर के बाहर बलदेव पानी भर रहा था। इसी दौरान छाया नगर के दो युवक बाईक से आए और उससे कहा कि बलदेव बस्ती के ही प्रह्लाद के घर चलना है। प्रह्लाद के घर जाने के बाद किसी पुराने विवाद की वजह से युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने हथियार निकालकर करण के सिर में गोली मार दी।

सूचना है कि घटना के बाद गोली मारने वाले वारदात में शामिल युवकों ने ही करण को जमशेदपुर के TMH अस्पताल पहुंचाया और सभी वहां से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद करण की मां और आस-पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्हें मालूम हुआ कि युवकों के बीच मारपीट हुई और बाद में गोली चली।

इसके बाद सभी लोग TMH पहुंचे। Firing की सूचना मिलने पर जुगसलाई थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। आसपास और परिवार के लोगों ने बताया कि करण PNM मॉल में काम करता है। वह अपनी मां के साथ जुगसलाई बलदेव बस्ती में रहता है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...