Homeविदेशशुरू हो गया ऑस्ट्रेलिया​ के एयर फोर्स​ बेस डार्विन​ में हवाई अभ्यास...

शुरू हो गया ऑस्ट्रेलिया​ के एयर फोर्स​ बेस डार्विन​ में हवाई अभ्यास ​’पिच ब्लैक​’

Published on

spot_img

Pitch Black’ started at Australian Air Force Base Darwin : ऑस्ट्रेलिया​ के Air Force​ बेस डार्विन​ में वायु सेना​ओं के बीच हवाई अभ्यास ​’पिच ब्लैक​’ शुरू हो गया है।

रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (RAAF) ​की मेजबानी में यह अभ्यास 02 अगस्त तक​ चलेगा। इस बार अभ्यास ​’पिच ब्लैक​’ 43 वर्ष लम्बे इतिहास में सबसे भव्य होगा, जिसमें 20 देश ​शामिल हो रहे हैं। इस दौरान विभिन्न वायु सेनाओं के 140 से अधिक विमान और 4400 वायु सेना कर्मी भाग ले​ रहे हैं।​

भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी अभ्यास में भाग लेने के लिए​ गुरुवार को Australia पहुंच​ चुकी है। यह रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स की ​मेजबानी में बहुराष्ट्रीय व द्विवार्षिक वायु अभ्यास है।

इस अभ्यास का नाम ‘पिच ब्लैक’ बड़े और निर्जन क्षेत्रों में रात्रि के समय उड़ान भरने पर जोर देने के कारण रखा गया था। यह अभ्यास बड़े पैमाने पर सैन्य तैनाती वाली युद्धक गतिविधियों पर केंद्रित होगा, जिसका उद्देश्य अंतर​राष्ट्रीय सहयोग को और बढ़ावा देना है। इसमें F-35, F-22, F-18, F-15, ग्रिपेन और टाइफून लड़ाकू विमान​ शामिल होंगे।​ अभ्यास में भारतीय वायु​ सेना ​का लड़ाकू सुखोई-30 एमकेआई ​भी अपने करतब दिखाएगा।

20 देशों की वायु सेनाओं के 140 से अधिक विमान ​प्रैक्टिस में करेंगे पार्टिसिपेट

भारतीय वायु​ सेना के दल में पायलट, इंजीनियर, तकनीशियन, नियंत्रक और अन्य विषय विशेषज्ञों सहित 150 से अधिक उच्च कुशल वायु कर्मी शामिल हैं, जो शक्तिशाली सुखोई-30 MKI बहुउद्देशीय लड़ाकू विमानों के साथ-साथ विशालकाय सी-17 ग्लोबमास्टर और हवा से हवा में ईंधन भरने वाले IL-78 विमानों का संचालन करेंगे। यह अभ्यास भारतीय वायु​ सेना को प्रतिभागी देशों के साथ बल एकीकरण और सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों के पारस्परिक आदान-प्रदान का अवसर उपलब्ध कराएगा।

बड़े पैमाने पर सैन्य तैनाती वाली युद्धक गतिविधियों पर केंद्रित होगा​ अभ्यास

अभ्यास में भाग लेने वाले देशों को लंबी दूरी पर विमानों की तैनाती करने, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एकीकृत संचालन का सहयोग करने और अत्यधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सशक्त विमानन संपर्क संगठन बनाने की क्षमता को विस्तार ​देने का मौका देगा।

भारतीय वायु​ सेना ने इससे पहले अभ्यास ​’पिच ब्लैक​’ के 2018 और 2022 संस्करण में अपनी भागीदारी की है। ​

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...