बोकारो में भीषण सड़क दुर्घटना, बारात से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, तीन गंभीर

घायल तीन लोगों में से एक को बेहतर इलाज के लिए Bokaro BGH रेफर किया गया है, जबकि दो घायलों को RIMS रांची Refer कर दिया गया है

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro Wedding Car Crash: 2 Dead, 3 Injured: बोकारो जिले के Petarwar Police Station क्षेत्र में बोकारो-रामगढ़ NH 23 पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल बारात से लौट रही मारुति वैन को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मारुती वैन में सवार सभी लोग गोला से जारंडीह बाराती गए थे। वहीं सुबह बारात से वापस आने के क्रम में पेटरवार NH 23 बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच के पास यह हादसा हो गया।

घायल तीन लोगों में से एक को बेहतर इलाज के लिए Bokaro BGH रेफर किया गया है, जबकि दो घायलों को RIMS रांची Refer कर दिया गया है।

हादसे के शिकार हुए लोगों के नाम रूपेश नायक, पीयूष स्वर्णकार, उदय कुमार, सन्नी नायक हैं। सभी गोला थाना क्षेत्र के नायक टोला निवासी बताये जा रहे हैं।

Share This Article